Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत प्रधानों को अगस्त के अंत तक मिलेगा प्रशिक्षण,बजट और वित्तीय नियमों की दी जाएगी जानकारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा की पंचायतों में हाल ही में निर्वाचित पंचायत प्रधानों को पंचायत संचालन और उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी देने के लिए जल्द प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और अगस्त के अंत तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रधानों को पंचायत के बजट, वित्तीय नियमों, विकास कार्यों, पंचायत की जिम्मेदारियों और विभिन्न नियमों एवं प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायत के कार्यों का प्रभावी और नियमों के अनुरूप संचालन करने के लिए सक्षम बनाना है।सचिन ठाकुर ने कहा कि पंचायत प्रधानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंचायत के सभी लोगों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की होगी। इसके अलावा ग्राम सभाओं में लोगों की अपेक्षाकृत कम भागीदारी भी एक महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में प्रधानों को ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने और पंचायत के विकास कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर विशेष ध्यान देना होगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कितने दिनों का होगा और इसकी तिथियां क्या रहेंगी, इसका शेड्यूल अभी तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम तय होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु से 160 बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट, विशेष विमान से भेजे गए वापस

summer express , बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे करीब 160 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार सुबह विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश वापस भेज दिया। यह कार्रवाई फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और भारतीय वायुसेना (IAF) के समन्वय से पूरी की गई। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने...

गमाडा में ईडी की जांच 36 घंटे बाद भी जारी, मंत्री के रिश्तेदार के घर रेड

माछीवाड़ा (लुधियाना)। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के मुख्यालय और दो आईएएस अधिकारियों के घरों पर शुरू हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच 36 घंटे बाद भी जारी रही। ईडी की टीम ने गमाडा मुख्यालय की तीन मंजिलों को सील कर रखा है और दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इसी...

अजीत पहलवान गैंग का शॉर्प शूटर पिन्नी गिरफ्तार, 8 लोग थे निशाने पर

summer express , हिसार। सातरोड कलां से गिरफ्तार किए गए अजीत पहलवान गैंग के शॉर्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गैंग सरगना अजीत पहलवान ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिन्नी के निशाने पर विनोद पान्नू गैंग से जुड़े लोगों समेत आठ व्यक्ति थे। हालांकि, पुलिस ने उसकी योजना...

मिर्चपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

summer express , हांसी। नारनौंद-बरवाला-जींद रोड पर गांव मिर्चपुर के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया। मृतकों की पहचान खेड़ी जालब निवासी कपिल, खेड़ी लोहचब निवासी मोहित और इटल कलां निवासी...

यमुनानगर में 14 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू

summer express , यमुनानगर। मुकारोपुर पुल के पास देर रात करीब 14 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी, जिसके बाद विभाग की रेस्क्यू टीम को तुरंत मौके पर भेजा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.