Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन

अशवनी पाहवा/ अभिषेक जलोटा
लुधियाना | समर न्यूज

शहर के प्रसिद्ध ग्रीन लैंड स्कूल की सिविल सिटी ब्रांच के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी और अन्य अतिरिक्त शुल्कों को लेकर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर मनमाने ढंग से फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए शुल्कों में कटौती की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल अभिभावक साहिल कपूर ने आरोप लगाया कि स्कूल हर साल फीस में भारी बढ़ोतरी कर रहा है, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक फीस देने से पीछे नहीं हट रहे, लेकिन स्कूल की ओर से लगाए जा रहे अतिरिक्त शुल्कों पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से री-एडमिशन फीस, एग्जामिनेशन फीस और मेंटेनेंस चार्ज के नाम पर अतिरिक्त राशि ली जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो बच्चे पहले से स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनसे हर साल री-एडमिशन फीस क्यों ली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि एक बच्चे से करीब 10,500 रुपये री-एडमिशन फीस ली जा रही है। जिन परिवारों के दो या तीन बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें 30 से 32 हजार रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है।
अभिभावकों ने कहा कि वे पहले ही मासिक फीस, परीक्षा शुल्क और अन्य शैक्षणिक खर्च जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद अतिरिक्त चार्ज लगाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारी फीस लेने के बावजूद स्कूल की ओर से सुविधाएं भी संतोषजनक नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से अतिरिक्त शुल्कों को कम करने की अपील की।

एग्जामिनेशन फीस कम की गई: प्रिंसिपल
वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल ने अभिभावकों के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि एग्जामिनेशन चार्ज को लेकर अभिभावकों की आपत्ति थी। उन्होंने बताया कि पहले परीक्षा शुल्क 2000 रुपये से अधिक था, जिसे कम कर 1720 रुपये कर दिया गया है। वहीं, प्री-नर्सरी कक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। प्रिंसिपल ने कहा कि अभिभावकों में परीक्षा शुल्क बढ़ने को लेकर भ्रम था, जबकि स्कूल ने शुल्क बढ़ाने की बजाय कम किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से किताबों का वजन नहीं बढ़ाया गया है और संस्थान सीबीएसई व सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार ही संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल कभी भी सरकारी नियमों के खिलाफ कोई कार्य नहीं करता।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

25 साल बाद पिता की हत्या का बदला, आरोपी की हत्या में बेटे समेत 12 गिरफ्तार

summer express , चेन्नई। तमिलनाडु के मदुरै में पिता की हत्या के 25 साल बाद उनके बेटे ने कथित तौर पर हत्या के एक आरोपी को निशाना बनाया। सोलाई अलागपुरम इलाके के पास 26 वर्षीय बालमुरुगन पर 57 वर्षीय सप्पानी सरवनन की हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने मामले में बालमुरुगन समेत...

पंजाब में मानसून कमजोर: सामान्य से 39% कम बारिश, अगले पांच दिन सूखे

summer express , अमृतसर। पंजाब में इस बार मानसून सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं कर सका। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 19 सितंबर तक पंजाब में सामान्य तौर...

अंबाला में वारिस पंजाब दे की बैठक, हरियाणा में संगठन विस्तार पर चर्चा

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में  वारिस पंजाब दे संगठन के प्रतिनिधियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही जेल में बंद सिख कैदियों और सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई का मुद्दा भी प्रमुखता से...

गणपति विसर्जन में पहुंचे उत्कर्ष चौधरी, DU छात्रसंघ चुनाव नतीजों पर दिया बयान

summer express ,सुन्दर कुंडू ,पलवल। गांव भुलवाना में हिंदू राष्ट्र संघ एवं शहीद सम्मान सेवा समिति के तत्वावधान में गणपति बप्पा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। गांव...

हरियाणा से मानसून की विदाई तय, 29-30 सितंबर को बारिश के आसार

summer express ,हिसार। हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई होने की संभावना है। मानसून की वापसी के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ सकता है। हालांकि सितंबर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.