Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयपुर के मूक-बधिर स्कूल में छात्रों का हंगामा, प्रधानाध्यापक हटाए गए

Summer express, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर दिव्यांग छात्र-छात्राओं का आक्रोश शुक्रवार को खुलकर सामने आया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर और उसके बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए पीने के पानी की समस्या, जर्जर भवन, शौचालयों की खराब स्थिति तथा शिक्षण व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बाहर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें शांत कर मार्ग को दोबारा खुलवाया।

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का आरोप था कि विद्यालय में कई शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) का पर्याप्त ज्ञान नहीं है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने यह भी कहा कि कुछ शिक्षक निर्धारित समय पर कक्षाएं नहीं लेते, जिसके कारण उनकी शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी विद्यालय पहुंचे और विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्थिति पर रिपोर्ट मांगी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं की तबीयत भी बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। मामला बढ़ता देख जिला कलेक्टर संदेश नायक तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विद्यालय पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न खामियां सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक भारत जोशी को पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें फिलहाल पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। प्रशासन ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.