Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, महिला वार्ड में मिलीं गंभीर खामियां  

Summer express, पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर चाइल्ड केयर कैंपेन की विशेष टीम के औचक निरीक्षण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दो सदस्यीय टीम ने लेबर रूम, गायनी ओपीडी के कमरा नंबर 5, 6 और 7, एसएनसीयू तथा एनआरसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई स्तर पर लापरवाही और व्यवस्थागत खामियां मिलीं।

डॉ. मोहित चहल और संदीप की टीम ने दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले गायनी वार्ड के रिकॉर्ड और रजिस्टरों की जांच की। टीम ने वहां तैनात नर्सिंग स्टाफ से गर्भवती महिलाओं को चाइल्ड केयर से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने की प्रक्रिया के बारे में सवाल किए। टीम के अनुसार, स्टाफ इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। विस्तृत जानकारी मांगे जाने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड और लेबर रूम की व्यवस्था को लेकर सबसे गंभीर स्थिति सामने आई। टीम ने पाया कि वार्ड में पुरुषों की मौजूदगी थी, जबकि भर्ती महिलाएं उनके सामने नवजात बच्चों को स्तनपान करा रही थीं। टीम ने इसे मरीजों की निजता और गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई।

महिला वार्ड के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण के समय वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। पुरुषों की बेरोकटोक आवाजाही को लेकर जब टीम ने स्टाफ से सवाल किया तो बताया गया कि संबंधित गार्ड अक्सर अपनी ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहता है। टीम ने सुरक्षा व्यवस्था में इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

अस्पताल प्रशासन ने भी निरीक्षण में सामने आई कमियों को दूर करने की बात कही है। जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि जांच टीम की ओर से अभी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द दूर कराया जाएगा। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले सुरक्षाकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

औचक निरीक्षण में सामने आई खामियों ने अस्पताल में मरीजों की निजता, सुरक्षा और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इन कमियों को दूर करने के लिए कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण, महिला वार्ड में मिलीं गंभीर खामियां  

Summer express, पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी प्रयासों पर चाइल्ड केयर कैंपेन की विशेष टीम के औचक निरीक्षण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दो सदस्यीय टीम ने लेबर रूम, गायनी ओपीडी के कमरा नंबर 5, 6 और 7, एसएनसीयू तथा एनआरसी...

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां, बंतो कटारिया चेयरपर्सन और रेनू डाबला वाइस चेयरपर्सन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में नई नियुक्तियां करते हुए बंतो कटारिया को चेयरपर्सन और रेनू डाबला को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 8 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक दोनों नियुक्तियों को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। बंतो कटारिया...

पीर निगाह मंदिर के सरकारीकरण पर सियासत तेज, सतपाल रायजादा ने भाजपा पर किया पलटवार

Summer express/ऊना,राकेश-:पीर निगाह मंदिर के संचालन और सरकारीकरण को लेकर ऊना में भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती द्वारा कांग्रेस सरकार और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा पर मंदिर के सरकारीकरण की दिशा में कदम उठाने के आरोपों के बाद अब रायजादा ने पलटवार किया है।मीडिया से...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Summer express /सोलन, भूपेंद्र-: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.