Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पठानिया का भाजपा पर हमला, बोले- राजनीति में विरोध हो लेकिन व्यक्तिगत कटुता नहीं

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर से विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति में वैचारिक और राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन इसे व्यक्तिगत कटुता और अपमान तक नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा नेताओं से भाषा और आचरण में संयम बरतने की अपील की।

पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी एक राजनीतिक दल या व्यक्ति के नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सार्वजनिक जीवन में बैठे नेताओं के बयान का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में राजनीतिक बहस विकास, नीतियों और जनहित के मुद्दों पर होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में जिला कांगड़ा को विकास की दृष्टि से प्राथमिकता मिली है। कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण, मिल्क प्लांट, पर्यटन राजधानी से जुड़े प्रोजेक्ट और धर्मशाला आइस स्केटिंग रिंक सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा नेताओं से इन कार्यों का तुलनात्मक आकलन जनता के सामने रखने को कहा।आपदा राहत का उल्लेख करते हुए पठानिया ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रदेश सरकार ने 7.5 लाख रुपये की राहत राशि निर्धारित की है। इसके अलावा घरेलू सामान के नुकसान के लिए एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीरता से काम किया है।पठानिया ने कहा कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा लोकतंत्र को मजबूत करती है, लेकिन व्यक्तिगत दुश्मनी राजनीति का हिस्सा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर व्यक्तिगत आरोप लगाने के बजाय विकास कार्यों और नीतियों पर चर्चा करने की अपील की।उन्होंने दावा किया कि शाहपुर सहित जिला कांगड़ा की जनता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को देख रही है और आने वाले समय में सरकार के कामकाज का मूल्यांकन जनता ही करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.