Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/शिमला, 10 अगस्त-: जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कोचिंग संस्थान और नर्सिंग संस्थानों को बंद रखने का दावा किया गया है। पत्र पर जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, शिमला के नाम और कथित हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित इस पत्र को किसी भी स्थिति में आधिकारिक आदेश न समझा जाए। प्रशासन के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश या उन्हें बंद रखने से संबंधित कोई भी निर्णय केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों और संबंधित विभागों के जरिए ही जारी किया जाता है।प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थानों से अपील की है कि वे किसी भी वायरल सूचना पर भरोसा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें। बिना सत्यापन ऐसे दस्तावेजों को आगे साझा करने से भी बचें।अधिकारियों ने कहा कि सरकारी अधिकारी के नाम और हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार करना गंभीर अपराध है। मामले में दस्तावेज प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन्नौर में सिलिंडर हादसे से बेघर परिवार को राहत, विधायक ने नए मकान का दिया भरोसा

Summer express, गन्नौर। खुबड़ू गांव में सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरने और आग लगने की घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई थी। हादसे में घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। अब विधायक देवेंद्र कादियान ने परिवार को नया मकान बनवाकर देने का...

फरीदाबाद पहुंचे सांसद विजय बघेल, नक्सलवाद से एथेनॉल विवाद तक कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल  देर शाम फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, विकास, रोजगार और पलायन के साथ ही एथेनॉल को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से...

दुबई में रोजगार का मौका, 14 अगस्त को सरकाघाट में होंगे इंटरव्यू

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:आईटीआई डिप्लोमा होल्डर युवाओं को दुबई में रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। सरकाघाट निवासी समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने दुबई की लक्सरिज बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टिंग कंपनी में 1200 युवाओं को रोजगार देने का बीड़ा उठाया हैं। इसके लिए आने वाली 14 अगस्त को सरकाघाट में ही कंपनी द्वारा इंटरव्यू लिए जाएंगे। कंपनी द्वारा...

तेलंगाना में 71 लाख मतदाताओं के नाम हटने का खतरा, SIR फॉर्म जमा करने की आज अंतिम तारीख

Summer express, हैदराबाद। तेलंगाना में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत करीब 71 लाख मतदाताओं के नाम जांच के दायरे में आए हैं। ये संख्या राज्य के कुल 3.38 करोड़ मतदाताओं की लगभग 21 प्रतिशत है। गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त निर्धारित की गई है। ऐसे में...

जालंधर में बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड के साथ एक गिरफ्तार

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस ने सीमा पार सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर मॉड्यूल के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 86-पी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.