Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 16 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की हिदायत

Summer express/शिमला:संजू-: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं फिलहाल प्रदेश में अभी बारिश से राहत की आसार नही है।गत 24 घण्टों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।चंबा जिले के चौड़ी  में सबसे अधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई।आगामी आने वाले दिनों में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा।राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होती रही साथ ही विजिबिलिटी भी कम रही।मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट भी जारी किया है ।भले ही मॉनसून सीजन में बारिश सामान्य से कम रही है लेकिन बारिश का दौर अभी जारी रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 16 अगस्त तक पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।उन्हीने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मानसून सक्रिय रहा, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। चंबा जिले के चोवाड़ी  में सबसे अधिक 95 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धर्मशाला, पालमपुर सहित कांगड़ा, कुल्लू और सिरमौर के विभिन्न हिस्सों में भी भारी वर्षा हुई है। वर्तमान में शिमला, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में बादलों के साथ बारिश का दौर लगातार जारी है। संदीप शर्मा ने बताया कि आज चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मंडी और शिमला जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद 12 और 13 अगस्त को बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी और इस दौरान चंबा, कांगड़ा तथा मंडी में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि, 14 से 16 अगस्त के दौरान मौसम में एक बार फिर मजबूत होगा, जिससे पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी।

 विशेषकर 14 और 15 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा का नया दौर देखने को मिलेगा! उन्होंने कहा कि  मानसून सीजन (1 जून से 11 अगस्त) के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में अब तक की कुल बारिश सामान्य से 7% कम दर्ज की गई है। हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और मंडी में सामान्य से कम वर्षा हुई है, जबकि शेष 9 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। खासकर कुल्लू, शिमला और किन्नौर जिलों में सामान्य से लगभग 26% से 28% तक अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बारिश के इस दौर के चलते बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वर्तमान में शिमला में तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 26 डिग्री, धर्मशाला में 28 डिग्री तथा कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी व ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जबकि सबसे अधिक तापमान बजौरा में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

​प्रशासन और मौसम विभाग ने मौजूदा हालातों को देखते हुए कड़ी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियों और स्थानीय खड्डों-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए आम जनता व पर्यटकों को जल स्रोतों के पास न जाने की सख्त सलाह दी गई है। इसके अलावा, सोलन, शिमला और सिरमौर जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में निचले बादलों ( के कारण दृश्यता काफी कम रहेगी, जिससे वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। भूस्खलन  संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने से पहले सड़कों की स्थिति की पुख्ता जानकारी लेने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.