Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय! मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए संकेत 

Summer express/शिमला,संजू -: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर कुल्लू विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। हाईकमान की इजाजत मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री अग्निशमन विभाग के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां उन्होंने दमकल विभाग के विभिन्न 46 वाहनों को शिमला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 55 करोड़ रुपये की लागत से अग्निशमन विभाग का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा और हाईकमान की इजाजत मिलते ही यह विस्तार किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ने एक बार फिर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर कभी भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस PAC की बैठक होनी है, हालांकि उससे पहले भी सुंदर सिंह ठाकुर मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।सेब को लेकर MIS के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि MIS के तहत लेने वाले सेब पर कोई कैप नहीं है। 100 बोरियों की कोई सीमा तय नहीं की गई है और जितना भी सेब होगा, सरकार उसे लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटिस में कोई क्लेरिकल मिस्टेक होगी तो उसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस बीते वर्ष के लिए दिए गए हैं। SDMC के माध्यम से दिए गए नोटिस को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटिस रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागवानों के हित में सबसे ज्यादा काम कांग्रेस पार्टी ने किया है।

शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव पर बोले CM ‘चूल्हे चौकट के चुनाव में पड़ी है भाजपा, विधानसभा चुनाव में इनका कोई फर्क नही

 शिमला जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा और कोर्ट के निर्देशों के आधार पर चुनाव की तारीख तय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तारीख दी गई थी, तब भाजपा के सदस्य नहीं पहुंचे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि BDC और जिला परिषद सदस्यों का ज्यादा रिलेवेंस नहीं है। उन्होंने पंचायती राज चुनाव को चूल्हे-चौके का चुनाव बताते हुए कहा कि इसमें पढ़ने की जरूरत नहीं है, लेकिन भाजपा इसमें पड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 256 प्रत्याशी घोषित किए थे, जिनमें से 116 जीते, जबकि कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी नहीं दिया, फिर भी कांग्रेस के पदाधिकारी चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के समय 12 में से 9 जिलों में भाजपा संबंधित जिला परिषद अध्यक्ष जीते थे, इसके बाद भी भाजपा इसे रिपीट नहीं कर पाई।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रियंका गांधी के हिमाचल दौरे को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रियंका गांधी का घर है और प्रियंका गांधी 14 तारीख को हिमाचल आ सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मंडी के देउरी स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए कहा था। हालांकि, फिलहाल उनके देउरी स्कूल उद्घाटन का कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।

 आपदा में प्रधानमंत्री की ओर से 1500 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले प्रधानमंत्री से मदद देने की बात भाजपा नेताओं को करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद 1500 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा की थी और इसका ट्वीट भी किया था, लेकिन मदद नहीं मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर 1500 करोड़ रुपये की मदद देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की देनदारियां हैं और अगर केंद्र से मदद मिलती है तो इन्हें चुकाने में आसानी होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.