Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में विधायक सुधीर शर्मा पर दो एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर भोरंज और नादौन थानों में विधायक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं। मामला मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान विधायक की ओर से दिए गए कथित बयान के बाद विवादों में आया था।जानकारी के अनुसार, भोरंज थाने में विक्रम शर्मा और नादौन थाने में महेंद्र संधू की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। दोनों शिकायतों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और उसमें विधायक की ओर से मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को आधार बनाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 और 356 के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिली थी। कांग्रेस की ओर से हमीरपुर सदर, नादौन और भोरंज क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किए गए थे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों में शिकायत देकर सोशल मीडिया पर वायरल बयान पर आपत्ति जताई और विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों थानों में प्राप्त शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ बयान देते समय मर्यादा और नियमों का पालन किया जाना आवश्यक है। पुलिस ने कानून के तहत मामला दर्ज किया है और अब पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो में कही गई बातें किस संदर्भ में कही गईं और वायरल वीडियो की वास्तविकता क्या है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.