Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आईएसआई की साजिश का इनपुट

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी तत्व 15 अगस्त के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इन संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

खुफिया इनपुट के मुताबिक, संभावित खतरा केवल सीमावर्ती क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। आईएसआई बड़े महानगरों के साथ-साथ टियर-2 शहरों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर सकती है। ऐसे शहरों में अपेक्षाकृत कम सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की आशंका जताई गई है।

एक खुफिया अधिकारी के अनुसार, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान प्रमुख कार्यक्रमों और संवेदनशील स्थानों पर केंद्रित रहने की संभावना है। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आतंकियों या भारत विरोधी तत्वों द्वारा किसी अन्य स्थान पर हमला करने की कोशिश की जा सकती है।

एजेंसियों को आशंका है कि आतंकियों की घुसपैठ के लिए जम्मू-कश्मीर के अलावा बांग्लादेश सीमा का भी इस्तेमाल करने का प्रयास किया जा सकता है। इसके चलते सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ देश के भीतर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

खुफिया अधिकारियों का मानना है कि पाकिस्तान के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में जारी अस्थिरता के बीच आईएसआई भारत में किसी बड़ी घटना के जरिए माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर हमला करने से भारत में सुरक्षा संबंधी दबाव बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जा सकती है।

सुरक्षा एजेंसियां संभावित खतरे को देखते हुए संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, परिवहन केंद्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा रही हैं। हालांकि, अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आईएसआई की साजिश का इनपुट

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत विरोधी तत्व 15 अगस्त के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। इन संभावित खतरों को देखते...

नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 19 अगस्त को कांग्रेस करेगी धरना

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। हरियाणा कौशल...

चंडीगढ़ में 1.38 लाख मतदाताओं को नोटिस, 93,193 वितरित; 20,343 मामलों का

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चंडीगढ़ में निर्वाचन विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 1,38,070 नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 93,193 यानी करीब 67.5 प्रतिशत नोटिस मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं...

चंडीगढ़ में पंजाब के 238 और हरियाणा के केवल 7 कानून लागू

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के कानूनों के लागू होने को लेकर लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब ने शहर के प्रशासनिक और राजनीतिक संबंधों पर नई बहस छेड़ दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया है कि वर्तमान में चंडीगढ़ में पंजाब के 238...

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर अब कड़ी निगरानी, सेक्टर-58 से 80 तक तैनात होंगी पेट्रोलिंग टीमें

Summer express, गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों और सेक्टरों में बढ़ते अतिक्रमण पर अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) निगरानी और सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। सेक्टर-58 से सेक्टर-80 तक जीएमडीए की राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए पेट्रोलिंग टीमों और वाहनों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.