Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने पहले उनके साथ मारपीट की और फिर कार में रखा 30 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक मैगजीन और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

रजिस्ट्री की पेमेंट के लिए रखी थी नकदी

शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ दिल्ली से करनाल की ओर आ रहे थे। उनके पास करीब 30 लाख रुपये की नकदी थी। यह रकम एक प्लॉट की रजिस्ट्री के भुगतान के लिए रखी गई थी। बसताड़ा के पास पुल के नीचे वे उस व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे, जिसे यह रकम दी जानी थी।

इसी दौरान अचानक एक काले रंग की बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो उनकी कार के सामने आकर रुकी। आरोप है कि स्कॉर्पियो से 5 से 6 युवक नीचे उतरे और उन्होंने कार की डिग्गी खोलने के लिए कहा।

विरोध करने पर पिस्टल के बट से हमला

नरेंद्र कुमार के मुताबिक, जब उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक बदमाश ने पिस्टल के बट से नरेंद्र की आंख के ऊपर वार किया। इसके अलावा डंडों से भी हमला किया गया। इसके बाद बदमाश कार में रखा नकदी से भरा बैग लेकर स्कॉर्पियो में सवार होकर मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि वारदात के समय कार में नरेंद्र कुमार के अलावा तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि वे कार से बाहर नहीं निकले। वारदात के बाद सभी लोग सकते में आ गए और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके से मैगजीन और जिंदा कारतूस मिला

घटना की जानकारी मिलने के बाद मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच की और घटनास्थल से एक मैगजीन तथा एक जिंदा राउंड बरामद किया। हालांकि वारदात में इस्तेमाल बताई जा रही पिस्टल अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगी है। पुलिस बरामद मैगजीन और कारतूस का लूट की घटना से संबंध भी जांच रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। जांच में फिलहाल बिना नंबर वाली काले रंग की स्कॉर्पियो और उसमें सवार आरोपियों की पहचान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पीड़ितों का पीछा कर रहे थे या उन्हें पहले से 30 लाख रुपये की नकदी के बारे में जानकारी थी।

मधुबन थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि नरेंद्र कुमार के साथ 30 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। उनके अनुसार, नरेंद्र बसताड़ा के पास पेमेंट लेने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे, तभी स्कॉर्पियो सवार युवकों ने पिस्टल के बल पर नकदी छीन ली। मौके से मैगजीन बरामद हुई है, जबकि पिस्टल की तलाश जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.