Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी, हथौड़े से लॉकर-तिजोरी तोड़कर 1.25 लाख रुपये उड़ाए

Summer express, लुधियाना । महानगर के घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सत्कार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। एक चोर हथौड़ा लेकर कार्यालय में घुसा और अलमारियों, लॉकरों व तिजोरी के ताले तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने कार्यालय में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, लेकिन उसे एसी के पीछे लगे हिडन कैमरे की जानकारी नहीं थी। इस कैमरे में करीब एक घंटे तक उसकी पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हो गई।

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक अमन के अनुसार, वह रात रोजाना की तरह कार्यालय बंद करके घर चले गए थे। सावन के चलते सोमवार सुबह करीब छह बजे वह कार्यालय के बाहर लंगर लगाने की तैयारी के लिए पहुंचे। मुख्य गेट खोलते ही उन्हें कार्यालय के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। फाइलें अस्त-व्यस्त थीं और अलमारियों व लॉकरों के ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर तिजोरी में रखी करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी गायब मिली।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि आरोपी पड़ोस की दीवार फांदकर कार्यालय में दाखिल हुआ था। अंदर पहुंचने के बाद उसने सबसे पहले तीन मुख्य सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदल दी, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। हालांकि, एसी के पीछे लगा हिडन कैमरा उसकी नजर से बच गया। फुटेज में आरोपी को हथौड़े से दरवाजों और लॉकरों के ताले तोड़ते, फाइलें खंगालते और तिजोरी से नकदी निकालते हुए देखा गया है।

ट्रांसपोर्टर अमन ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया कि इससे पहले भी कार्यालय के बाहर खड़े ट्रक चालकों के मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। उनका कहना है कि रात के समय ट्रांसपोर्ट नगर और घोड़ा कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे कारोबारियों और कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

वारदात की सूचना मिलते ही थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हिडन कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु में ड्यूटी पर तैनात महिला ट्रैफिक अफसर से मारपीट, चार लोगों पर केस

Summer express, बेंगलुरु। शहर में ड्यूटी के दौरान एक महिला ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना 12 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर रैंक की अधिकारी ने सड़क पर चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश की थी, लेकिन इसी...

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी, हथौड़े से लॉकर-तिजोरी तोड़कर 1.25 लाख रुपये उड़ाए

Summer express, लुधियाना । महानगर के घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सत्कार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। एक चोर हथौड़ा लेकर कार्यालय में घुसा और अलमारियों, लॉकरों व तिजोरी के ताले तोड़कर करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने से...

प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन ने सेक्टर 29 के मॉर्डनवेज़ स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ध्वनि द पीस के माध्यम से स्थानीय सेक्टर 29 स्थित मॉर्डनवेज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरा सैकड़ों विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान में शामिल होने तथा प्रदूषण...

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा की महिला उद्यमियों तथा महिलाओं द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाएं 21 अगस्त को राजधानी चंडीगढ़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म (डब्ल्यूईपी) व देसी क्रेविंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के...

पीएचडीसीसीआई ने लुधियाना में किया ‘माइंडसेट ओवर मार्केट’ फायरसाइड चैट का आयोजन

Summer express, लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब स्टेट चेप्टर के तत्वाधान में सीआईसीयू कांप्लेक्स में माइंडसेट ओवर मार्केट-एंटरप्रेन्योरियल ग्रिट पर फायरसाइड चैट का आयोजन किया। फायरसाइड चैट में प्रसिद्ध पेय लाहौरी ज़ीरा के सह-संस्थापक एवं सीईओ तथा पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चेप्टर के को-चेयर सौरभ मुंजाल शामिल हुए, जिन्होंने अपनी एंटरप्रेन्योरियल जर्नी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.