Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन ने सेक्टर 29 के मॉर्डनवेज़ स्कूल में किया कार्यक्रम का आयोजन

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में प्रयोग फाउंडेशन व सर्वप्रेम फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ध्वनि द पीस के माध्यम से स्थानीय सेक्टर 29 स्थित मॉर्डनवेज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरा सैकड़ों विद्यार्थियों ने ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान में शामिल होने तथा प्रदूषण न फैलाने के संबंध में शपथ ली।

दंत रोग चिकित्सक डॉ.कविता शर्मा के मंच संचालन आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रिंसीपल इंजी.गिरीश सचदेवा ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय है। दोनों संस्थाएं मिलकर सुरक्षित भविष्य के मद्देनजर राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्र हित में कार्य कर रही हैं। जिसमें स्कूल का प्रत्येक अध्यापक और विद्यार्थी इसमें साथ है। डॉ.रोमिका वढेरा ने दैनिक दिनचर्या के दौरान विद्यार्थियों द्वारा हैडफोन लगाने, मोटरसाइकिल के पटाखे बजाने, उंची आवाज में म्यूजिक सुनने की आदतों को ध्वनि प्रदूषण का बड़ा कारण बताया।

विषय विशेषज्ञ संजय ओझा ने प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के माध्यम से लागू किए गए नियमों के बारे में बताया। इस अवसर पर ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित स्कूली विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
साहित्यकार सीमा गुप्ता, डॉ.अशोक वढेरा तथा प्रदीप ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए अंग्रेजी भाषा की भाषण प्रतियोगिता में जसरूल को प्रथम व इश्तिा को द्वितीय, हिंदी भाषा की भाषण प्रतियोगिता में नवजस को प्रथम तथा सिमरन को द्वितीय तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में इश्तिा व निधि चौहान को क्रमश प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द ध्वनि द पीस प्रोजेक्ट का विस्तार करते हुए चंडीगढ़ से बाहर ट्राईसिटी में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके चलते पंचकूला व मोहाली में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूल निदेशक डॉ.अंजली सचदेवा ने इस आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों की दिनचर्या में ध्वनि प्रदूषण के विरूद्ध कार्य करने की आदत शामिल हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.