Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा की महिला उद्यमियों तथा महिलाओं द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाएं 21 अगस्त को राजधानी चंडीगढ़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म (डब्ल्यूईपी) व देसी क्रेविंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए देसी क्रेविंग की संस्थापक सदस्य रूचिता बंसल ने बताया कि हरियाणा के ग्रामीण अंचल में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं,जिनके पास हुनर तो है लेकिन मार्केट लिंक नहीं होने के कारण वह अपने उत्पादों को आम लोगों तक नहीं पहुंचा पाती है। जिसके चलते वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म, में नीति आयोग की वरिष्ठ सलाहकार सुश्री ऐन्ना रॉय के नेतृत्व में देसी क्रेविंग का गठन किया। इस प्लेटफार्म में संघर्ष के साथ सफलता हासिल करने वाली महिलाओं, सेल्फ हेल्प ग्रुप आदि से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया गया है।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा और प्रथम तीन स्थान पर आने वाली महिलाओं को वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों की महिलाएं फूड प्रोसैसिंग तथा खाद्य सामग्री से जुड़े क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाएं अपने उत्पाद लेकर आएंगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का एक मंच मुहैया करवाया जा रहा है। जहां से उन्हें खरीददार तथा लंबे समय तक चलने वाली ग्राहक चेन मिलेगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने की ट्रेनिंग, हरियाणा व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दूर दराज के क्षेत्रों में रहकर घरों में काम करने वाली महिलाओं को उद्यमियों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा। रूचिता बंसल ने बताया कि 21 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के साथ बैठक करके न केवल उन्हें निमंत्रण दिया गया है बल्कि उन्होंने भविष्य की योजनाओं में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा कई राजनीतिक दिग्गज व प्रशासनिक अधिकारी उद्यमी महिलाओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा की महिला उद्यमी व महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप चंडीगढ़ में दिखाएंगी प्रतिभा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा की महिला उद्यमियों तथा महिलाओं द्वारा संचालित सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाएं 21 अगस्त को राजधानी चंडीगढ़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म (डब्ल्यूईपी) व देसी क्रेविंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के...

पीएचडीसीसीआई ने लुधियाना में किया ‘माइंडसेट ओवर मार्केट’ फायरसाइड चैट का आयोजन

Summer express, लुधियाना। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब स्टेट चेप्टर के तत्वाधान में सीआईसीयू कांप्लेक्स में माइंडसेट ओवर मार्केट-एंटरप्रेन्योरियल ग्रिट पर फायरसाइड चैट का आयोजन किया। फायरसाइड चैट में प्रसिद्ध पेय लाहौरी ज़ीरा के सह-संस्थापक एवं सीईओ तथा पीएचडीसीसीआई पंजाब स्टेट चेप्टर के को-चेयर सौरभ मुंजाल शामिल हुए, जिन्होंने अपनी एंटरप्रेन्योरियल जर्नी...

एयर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेत-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी जांच

Summer express, नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट AI2379 से जुड़ी घटना के बाद पायलटों की ड्रग टेस्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइन के दो और पायलट प्रारंभिक ड्रग टेस्ट में पास नहीं हो सके हैं। दोनों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है और अंतिम जांच...

पंजाब में 27 अगस्त को शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन, बंद को सफल बनाने की तैयारी तेज

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट तथा संयुक्त कर्मचारी मंच पंजाब की समन्वय समिति की ओर से 7 अगस्त को चंडीगढ़ में आयोजित रैली के दौरान 27 अगस्त को पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। बंद को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठनों की संयुक्त वर्चुअल बैठक हुई,...

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जर्जर भवनों और गेटों की होगी जांच

Summer express, गोहाना (सोनीपत)। गन्नौर के गांव गढ़ी बिंदला स्थित राजकीय स्कूल में 6 अगस्त को गेट का मलबा गिरने से छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल मुखियाओं को स्कूल भवन और परिसर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.