Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पांवटा साहिब हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express/ सिरमौर, भूपेंद्र-:पांवटा साहिब क्षेत्र में बीती रात हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक युवक और एक महिला शामिल हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मामले की जांच को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नरेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में कथित रूप से संलिप्त युवक और महिला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।एएसपी नरेंद्र कुमार के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी विस्तृत जांच अभी जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्यों को जुटा रही है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चमकी हमीरपुर की राशी, सुनील शर्मा बिट्टू ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

1500 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक, आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च सरकार से दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मामला Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली हमीरपुर जिले के भिड़ा गांव की बेटी राशी ने अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश...

बठिंडा के डूमवाली गांव में दीवार पर लिखा ‘चिट्टा ही चिट्टा’, नशे की बिक्री को लेकर लोगों में रोष

Summer express, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के डूमवाली गांव की नरसिंह कॉलोनी में नशे की कथित खुलेआम बिक्री को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आया है। शनिवार रात एक मकान की दीवार पर ‘चिट्टा ही चिट्टा’ लिखकर इलाके में नशे की समस्या के खिलाफ विरोध जताया गया। दीवार पर लिखे इस संदेश ने एक...

केरल में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज से स्कूटर को टक्कर, 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Summer express, केरल। केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि मर्सिडीज-बेंज कार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग बेटा चला रहा था। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर...

पंजाब की चीनी मिल में मशीन की चपेट में आने से बिहार के प्रवासी मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, सहरसा। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में मजदूरी करने गए बिहार के एक प्रवासी श्रमिक की पंजाब में दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। सहरसा जिले के बटराहा वार्ड नंबर 35 निवासी 36 वर्षीय बिपिन कुमार यादव गुरदासपुर स्थित चीनी मिल में काम करते समय मशीन की चपेट में आ...

पलामू में गहने लूटकर महिला की हत्या का आरोप, मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Summer express, मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला का अपहरण कर उसके गहने लूटे और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.