Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IGMC पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने की 6 सफ़ल रोबोटिक्स सर्जरी, दो से छह साल तक के बच्चों मिला उपचार 

Summer express/शिमला, संजू —:शिमला के आईजीएमसी में पीडियाट्रिक सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि सामने आई है। संस्थान के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने अब तक छह सफल रोबोटिक सर्जरी कर ली हैं। इनमें दो से छह साल तक के बच्चों की विभिन्न बीमारियों की सर्जरी की गई। IGMC प्रदेश में पहला अस्पताल है जहां पीडियाट्रिक सर्जरी की जा रही है। IGMC में बीते 11 मार्च को रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 112 सफल रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान अस्पताल के डॉ. राहुल राव ने जानकारी दी। इस दौरान सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन, पेडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष  डॉ. राजकुमार और डॉक्टर कमलकांत शर्मा शामिल हुए 

आईजीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने बताया कि संस्थान में बहुत कम दामों पर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम खर्च में लोगों को रोबोटिक सर्जरी का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया था। तब से अब तक 112 सफल सर्जरी हो चुकी हैं। इनमें 62 जनरल सर्जरी, 44 गायनी और छह पीडियाट्रिक सर्जरी शामिल हैं। राहुल राव ने बताया कि आईजीएमसी प्रशासन के मुताबिक निजी अस्पतालों की तुलना में काफी कम खर्च में लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार ने बताया कि विभाग में पीडियाट्रिक रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की गई है। अब तक छह सर्जरी की जा चुकी हैं। इनमें दो से पांच साल तक के बच्चों की विभिन्न सर्जरी शामिल हैं। किडनी ब्लॉकेज जैसी बीमारियों की भी रोबोटिक सर्जरी की गई है। उन्होंने कहा कि जन्मजात बीमारियों में रोबोटिक सर्जरी के अच्छे परिणामU सामने आ रहे हैं। अभी तक सबसे छोटे ढाई साल के बच्चे की रोबोटिक सर्जरी की गई है, जबकि छह साल की बच्ची की भी सफल सर्जरी हुई है। सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन ने रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी के अलग-अलग विभागों में रोबोटिक सर्जरी की जा रही है। महाजन ने बताया कि महज 30 हजार रुपये के न्यूनतम खर्च पर लोगों को रोबोटिक सर्जरी उपलब्ध हो रही है। दूर-दूर से शिमला पहुंच रहे मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि चंबा से आए छोटे बच्चे को भी रोबोटिक सर्जरी का लाभ मिल सका।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.