Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर के देवधर गांव में नशे के खिलाफ बड़ा फैसला, 33 संदिग्धों पर सख्ती तय

summer express ,यमुनानगर। जिले के देवधर गांव में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में स्मैक की बढ़ती लत के खिलाफ ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने कड़ा रुख अपनाया है। सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित ग्राम महापंचायत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया।

महापंचायत में ग्रामीणों की मौजूदगी में स्मैक बेचने और सेवन करने वाले संदिग्ध 33 युवाओं की सूची तैयार की गई। पंचायत ने तय किया कि सूची में शामिल लोगों के खिलाफ सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि स्मैक की लत के कारण गांव के कई बच्चों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और अब इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नशे के कारोबार में शामिल लोगों के परिवारों को सरकारी राशन डिपो से मिलने वाले राशन पर रोक लगाने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नशा बेचने वालों के बिजली कनेक्शन कटवाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखने पर सहमति बनी। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर सामाजिक और आर्थिक दबाव बनाना है।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नशे का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय है। कई परिवारों के बच्चे और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और नशे के खिलाफ सामूहिक स्तर पर अभियान चलाना जरूरी हो गया है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने या निजी रंजिश के चलते नहीं लिया गया है। इसका उद्देश्य गांव को नशामुक्त बनाना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी नशे की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तेज रफ्तार कार की टक्कर से 22 वर्षीय ऑटो चालक की मौत, आरोपी फरार

Summer express , हिसार | न्यू मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय ऑटो चालक लाजपत राय की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा  रात करीब 11:45 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद...

रामपुर पुल से जल भवन तक बदलेगा हरोली का स्वरूप, ‘न्यू हरोली’ को मिलेगी आधुनिक पहचान

ऊना, राकेश-: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक के क्षेत्र को विशेष रूप से विकसित कर इसे ‘न्यू हरोली विकास पथ’ का स्वरूप...

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और...

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...

दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका

Summer express/शिमला-: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधालटी में रविवार को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.