Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड जवान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में होमगार्ड जवान मोहित कुमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे वह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ राजीव कॉलोनी में एक व्यक्ति को कोर्ट/पुलिस का सम्मन तामील कराने पहुंचा था। संबंधित व्यक्ति के पते की सही जानकारी नहीं होने पर मोहित ने गली में मौजूद एक व्यक्ति से उसके बारे में पूछताछ की। आरोप है कि व्यक्ति ने पता बताने से इनकार कर दिया और इसी बात को लेकर होमगार्ड जवान के साथ बहस करने लगा।

शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पास में पड़ी ईंट उठाकर मोहित पर हमला कर दिया। ईंट लगने से जवान को चोटें आईं। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर मोहित की वर्दी फाड़ दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली और घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि होमगार्ड जवान मोहित कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले में घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में ब्यूटीशियन से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

Summer expresa करनाल | हरियाणा के करनाल जिले में एक ब्यूटीशियन ने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग मौकों पर उसे होटल में बुलाया और...

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...

दूधालटी में ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 20 सितंबर तक आवेदन का मौका

Summer express/शिमला-: शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधालटी में रविवार को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ को लेकर विशेष संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया और ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।...

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

Summer express/शिमला/संजू -:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी, शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा। सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के...

एनसीएलटी का काम राष्ट्र की सेवा के समान:न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह

Summer express, चंडीगढ़। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) केवल कॉरपोरेट विवादों का निपटारा करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है। उक्त विचार एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने चंडीगढ़ में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा आयोजित ‘आईबीसी पल्स 2.0’ कॉन्फ्रेंस में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.