Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विजिलेंस पूछताछ के बाद बोले जनक राज- सरकार सही है, तो सिटिंग जज से कराए हिमकेयर मामले की जांच

Summer express/शिमला/संजू-:हिमकेयर योजना में कथित गड़बड़ी की जांच के बीच भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज गुरुवार को विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे कार्यालय पहुंचे डॉ. जनक राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई। वह पूर्व भाजपा सरकार के दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के पद पर रह चुके हैं। पूछताछ के बाद डॉ. जनक राज ने सरकार पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका हिमकेयर योजना में किसी तरह की गड़बड़ी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को लगता है कि वह सही है तो पूरे मामले की जांच किसी सिटिंग जज से करवाई जानी चाहिए।

डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमकेयर योजना गरीब लोगों के लिए लाई गई थी और इसका लाभ जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि उनके मेडिकल सुपरिंटेंडेंट रहते करीब 95 करोड़ रुपये के बिल पास किए गए, लेकिन उनके कार्यकाल में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।नादौन में कैंप लगाने से रोके जाने को लेकर भी डॉ. जनक राज ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोग खुद मदद के लिए उन्हें फोन करते हैं। अगर लोगों की मदद करना कानून तोड़ना है तो वह ऐसे कानून तोड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की मदद करना उनका उद्देश्य है और वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिक्षकों को सलाम: स्कूल ऑफ एमिनेंस में अनूठे कला पोर्ट्रेट का किया अनावरण

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज शिक्षक दिवस-2026 के मौके पर स्कूल ऑफ एमिनेंस, किदवई नगर में शिक्षकों के योगदान को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू और डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन, आईएएस ने शिक्षकों को समर्पित विशेष कला पोर्ट्रेट का अनावरण किया। इस दौरान राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू की...

कुत्ता घुमाने को लेकर खूनी विवाद में नया मोड़, सीसीटीवी में तलवार लेकर हमला करते दिखे युवक; बचाव में चली गोली

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज सिविल सिटी हैबोवाल में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए खूनी विवाद में नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़ी नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें एक्टिवा पर पहुंचे युवकों में से एक युवक तलवार निकालकर कारोबारी और उसके बेटे पर हमला करता दिखाई दे रहा है।परिवार का दावा...

श्री हरि संकीर्तन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली के फेज-5 स्थित श्री हरि संकीर्तन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे माहौल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व...

राज्यपाल ने शिक्षकों को बताया ‘मौन राष्ट्र-निर्माता’

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विशेष शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा और राष्ट्र-निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए प्रशासक ने कहा...

शिक्षकों की भूमिका तकनीक के युग में और बढ़ी: सीएम मुख्यमंत्री सैनी ने उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूज शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.