Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी को चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र

Summer express, विकास शर्मा, ऊना। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालु हैप्पी जैन और उनके परिवार ने माता रानी के चरणों में डेढ़ किलो चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया। परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर मां का आभार जताते हुए पूरे परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर मुख्य पुजारी एवं पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर शिंदा, पुजारी सचिन कालिया और पुजारी नवीन कालिया ने श्रद्धालु परिवार की विधिवत पूजा करवाई। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रशासन और पुजारियों की ओर से परिवार को माता की चुनरी और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मौजूद रहे।

श्रद्धालु द्वारा चढ़ाया गया चांदी का छत्र आकर्षक कारीगरी से तैयार किया गया है। इसे माता की पावन पिंडी के ऊपर स्थापित किया गया। छत्र पर बनी छोटी-छोटी सजावटी लड़ियों ने इसकी सुंदरता को और बढ़ा दिया, जिससे माता की पिंडी का स्वरूप और भी भव्य नजर आया।

हैप्पी जैन ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा और पुजारी रविंदर शिंदा की अरदास से उनके परिवार की एक बड़ी मनोकामना पूरी हुई है। इसी खुशी और आभार के चलते वह परिवार के साथ माता का धन्यवाद करने पहुंचे हैं।

उन्होंने मां चिंतपूर्णी से प्रार्थना की कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हों और हर परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां आएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.