Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, राष्ट्रगान-वंदे मातरम् पर भिड़े कांग्रेस-भाजपा विधायक

Summer express , संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत भी राजनीतिक हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। कांग्रेस ने भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया, जबकि भाजपा विधायकों ने सत्ता पक्ष पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।

कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ धरना देते हुए राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय गीत को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित नियमों के अनुसार चलती है और इसे दबाव या हंगामे के जरिए संचालित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रगान और वंदे मातरम् दोनों का सम्मान करती है। उनके अनुसार, राष्ट्रीय गीत को सत्र के समापन के दौरान गाए जाने की व्यवस्था है और विधानसभा अध्यक्ष भी सदन में इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी भाजपा पर सदन का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सरकार के खिलाफ जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए, लेकिन भाजपा विधायक अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् को विवाद का विषय बना रहे हैं।

वहीं, भाजपा विधायकों ने भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का उचित सम्मान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत को लेकर किसी भी तरह की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी और भाजपा इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी।

जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा किसी राजनीतिक संगठन के फैसलों के आधार पर नहीं, बल्कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक नियमों के तहत चलती है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने शिमला जिला परिषद के चुनाव में देरी का मुद्दा भी उठाया और सरकार से चुनाव जल्द कराने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद चुनाव लंबे समय से लंबित हैं और अब मामले में अदालत ने 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। भाजपा ने सरकार से चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हुए दोनों पक्षों के प्रदर्शनों से विधानसभा परिसर में काफी देर तक राजनीतिक माहौल गरमाया रहा। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...

त्योहारों से पहले चीनी की महंगाई पर राज्य संयुक्त सचिव किसान कांग्रेस  का केंद्र   पर हमला-

Summer express/शिमला: चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त सचिव जगदीश कुमार जोगी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते त्योहारों से पहले आम लोगों की रसोई पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है और...

अंबाला में रक्षाबंधन की तैयारियां तेज, राखी बाजार में बढ़ी खरीदारों की भीड़

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार नजदीक आते ही राखियों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। अंबाला छावनी का राखी बाजार इन दिनों विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत आसपास के राज्यों...

करनाल पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कांग्रेस पर जमकर बरसे

summer express,राकेश कुमार शर्मा  ,करनाल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार देर शाम करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और शिक्षा व्यवस्था, गेस्ट टीचरों की मांगों तथा चीनी की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने रोहतक सांसद भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन...

हरियाणा में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना, 26 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के पटवारी और कानूनगो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने पर बैठ गए हैं। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 25 अगस्त तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो 26...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.