Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते रोज से जारी के बीच एक बार तबाही की तस्वीरें भी आना शुरू हो गई हैं। जिला में मुसलाधार बारिश से सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा लैंडस्लाइड की चपेट में आग गया है। जिससे इस हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई है और इन वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।
मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे पर उरला के चमड़ा नाला के समीप यह लैंडस्लाइड़ हुआ है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने बारिश का दौर थमते ही जेसीबी की मदद से पहाड़ी को काटकर चौड़ीकरण का कार्य शुरू भी किया, लेकिन बड़ी चट्टान होने से चौड़ीकरण का कार्य सीरे चढ़ न सका। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है, वहीं भारी भरकम वाहनों को घटासनी-झंटिगरी मार्ग से भेजा जा रहा है। सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए एनएचएआई के सहयोग से यहां गेबियन दीवार लगाई जाएगी, जिसमें 2-3 तीन का समय लग सकता है। उन्होंने जारी बारिश के बीच जनता से हाईवे पर संभलकर चलने की अपील की है।
जिला में 86 सड़कें व 25 विद्युत ट्रांस्फार्मर प्रभावित :
बीती रात से जिला में जारी बारिश से 86 सड़कें ठप्प हो गई हैं। इनमें अधिकतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों से संबधित हैं। इसके अलावा जिला में 25 विद्युत ट्रांस्फार्मर भी प्रभावित हुए हैं। जबकि पानी की स्कीमों की सप्लाई सुचारू रूप से जारी है।