Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:  धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन में कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों पूर्व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पूर्व कर्मचारियों की भूमिका को लेकर चर्चा की गई।

वहीं सम्मेलन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के चुनावी वादों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि चार साल पहले राहुल गांधी ने ‘खटाखट-खटाखट’ का नारा दिया था, लेकिन कांग्रेस ‘खटाखट’ नहीं बल्कि ‘खटारा मॉडल’ देकर चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के खजाने को खाली कर दिया है और अब समय आ गया है कि कांग्रेस को फटाफट सत्ता से बाहर किया जाए।

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पर करीब एक लाख दस हजार करोड़ रुपये के कर्ज का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने, पांच लाख युवाओं को रोजगार देने, किसानों और दूध उत्पादकों से किए गए वादों तथा 300 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जनता आज कांग्रेस से पूछ रही है कि आखिर उसके चुनावी वादों का क्या हुआ।वहीं भाजपा नेताओं के विजिलेंस के रडार पर होने को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक रूप से मुकदमे किए गए हैं तो जांच के बाद यह भी सामने आ जाएगा।

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर चल रहे विवाद पर भी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन की शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से हुई और इसे गाने में करीब तीन मिनट दस सेकंड का समय लगता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस और गांधी परिवार के पास राष्ट्रगीत के लिए भी इतना समय नहीं है।अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति वोट बैंक और तुष्टीकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस का रुख देश की भावनाओं से जुड़ा विषय है और इस पर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश की संसद और संविधान से ऊपर कोई परिवार नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के सम्मान के मामले में कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में रामायण पर बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: महिपाल ढांडा

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि ने अपने महान महाकाव्य के माध्यम से मानवता को मर्यादा, कर्तव्य, आदर्श जीवन और लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उनके विचार सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्य पालन की प्रेरणा देते हैं। भगवान वाल्मीकि ने प्रभु...

करनाल अमन हत्याकांड में CIA-3 को मिली कामयाबी, जतिन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। करनाल में अमन हत्याकांड की जांच कर रही सीआईए-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में करनाल निवासी जतिन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी रविंदर कुमार ने प्रेस...

करनाल में 5 नवंबर को अमित शाह निकालेंगे पदयात्रा, भाजपा ने अभियान शुरू किया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों के जवाब में भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि...

अंबाला छावनी के बाजारों में जाम से निपटने के लिए बैरिकेडिंग करेगी पुलिस, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

Summer express, अंबाला। त्योहारों के सीजन में अंबाला छावनी के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने के साथ जाम की समस्या भी गंभीर होती जा रही है। संकरी बाजारों में दिन के समय चौपहिया वाहनों के प्रवेश से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने पुलिस...

अंबाला में 30 से अधिक विशेष बच्चों ने पैरा रोलर स्केटिंग ट्रायल में दिखाई प्रतिभा

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में आयोजित विशेष पैरा रोलर स्केटिंग चयन ट्रायल में 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। इन बच्चों का सपना स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है। ट्रायल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.