Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो महीने का अल्टीमेटम.. नीति बनाने की मांग

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर मंगलवार को सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।  विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार से उनका शोषण बंद करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई।आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयोजक अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 25 हजार कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें कई कर्मचारी 15 से 20 साल से काम कर रहे हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक सेवाएं देने के बावजूद उनके भविष्य की कोई गारंटी नहीं है। कर्मचारियों के मुताबिक, सरकार जब चाहे उन्हें बाहर कर देती है और अधिकांश कर्मचारियों को करीब 12 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है।

मौजूदा महंगाई के दौर में यह मानदेय बेहद कम है। आउटसोर्स कर्मचारी पिछले करीब एक दशक से अपने लिए नीति बनाने की मांग कर रहे हैं। पूर्व सरकार के कार्यकाल में भी उन्होंने पॉलिसी की मांग को लेकर लंबा आंदोलन किया था, लेकिन नीति नहीं बन सकी। अब मौजूदा सरकार के सामने भी कर्मचारियों ने यह मांग उठाई है। शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार को अपनी मांगें पूरी करने के लिए दो महीने का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि तय अवधि में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आउटसोर्स कर्मचारी संघ आंदोलन शुरू करेगा। कम मानदेय और नौकरी की असुरक्षा के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और उन्हें सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शोषित वर्ग के लिए अच्छे फैसले ले रहे हैं, इसलिए आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा के बाहर आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, दो महीने का अल्टीमेटम.. नीति बनाने की मांग

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर मंगलवार को सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।  विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार से उनका शोषण बंद करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग उठाई।आउटसोर्स कर्मचारी संघ के संयोजक अश्वनी शर्मा ने कहा कि राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब...

हिसार में बाइक सवार पांच युवकों ने तीन जगह की फायरिंग, शहर में मची दहशत

summer express , हिसार। शहर में मंगलवार सुबह दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने पहले एक कारोबारी के घर के बाहर गोलियां चलाईं, इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय को निशाना बनाया और फिर नई सब्जी मंडी के पास हवाई फायरिंग की। राहत की...

गन्नौर नगर पालिका को मिला नया उपाध्यक्ष, नरेश वर्मा ने दो वोट से दर्ज की जीत

summer express ,सोनीपत। गन्नौर नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नरेश वर्मा ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शमशेर सैनी को दो वोटों के अंतर से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नरेश वर्मा के समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को...

राम रहीम 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर, सिरसा डेरे में कार्यक्रमों की तैयारी

Summer express , सिरसा । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रोहतक की सुनारिया जेल से मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे उसे 21 दिन की फरलो मिली। जेल से रिहा होने के बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के...

राष्ट्रीय गान विवाद पर भाजपा का पलटवार, सदन का वीडियो दिखाकर कांग्रेस पर लगाए झूठे प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रीय गान और राष्ट्र गीत के कथित अपमान को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। भाजपा विधायक दल ने विधानसभा सचिवालय से मिलने के बाद कांग्रेस के उन आरोपों को खारिज किया है, जिसमें भाजपा विधायकों पर राष्ट्रीय गान के अपमान का आरोप लगाया गया था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.