Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में उतारा। इस दौरान प्रेम नगर और रामनगर क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई।

हड़ताल के कारण करनाल शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में संक्रमण और बीमारियों को लेकर भी चिंता बढ़ रही है। सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच कुरुक्षेत्र में हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारियों की हड़ताल जारी है।

शहर में सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए प्रशासन ने सोमवार रात से ही कूड़ा उठाने का अभियान शुरू कर दिया था। मंगलवार को नगर निगम की टीम जब प्रेम नगर और रामनगर में कूड़ा उठाने पहुंची तो हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने निगम की जेसीबी और अन्य वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी।

मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया। इस दौरान कई महिला और पुरुष सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर रोष जताया।

हिरासत में लिए गए कर्मचारियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमन की नीति अपना रही है। महिला कर्मचारियों ने भी पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।

सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि संदीप त्यागी ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल करना नहीं चाहते, लेकिन लंबे समय से उनकी मांगों पर सरकार की ओर से गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी मांगों पर सहमति बनाए तो हड़ताल समाप्त की जा सकती है। कर्मचारियों ने प्रशासन पर उनके साथ ज्यादती करने का आरोप भी लगाया।

कर्मचारियों का कहना है कि शहर में जमा कूड़ा उनके रोजगार का आधार है और वे सफाई व्यवस्था को खराब करना नहीं चाहते। उनका उद्देश्य अपनी लंबित मांगों का समाधान करवाना है। कर्मचारियों ने दावा किया कि उनके प्रतिनिधि सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की जा रही।

फिलहाल नगर निगम ने शहर में कूड़ा उठाने का अभियान जारी रखा है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और प्रशासन की सख्ती के बीच बढ़ते टकराव से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से गतिरोध समाप्त होता है या सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद आगे भी जारी रहता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में...

सिरसा: शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आश्वासन पर खत्म किया धरना

summer express , सिरसा। गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर दूसरे स्कूल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके...

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच विधायक विकास सहारण ने सरकार पर बोला हमला

summer express , बलिंदर कुमार, कलायत। सफाई कर्मचारियों की जारी हड़ताल के बीच कांग्रेस के कलायत विधायक विकास सहारण बुधवार को कर्मचारियों के धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है और...

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UPPK के पांच उग्रवादी गिरफ्तार

summer express , इंफाल। मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इंफाल घाटी के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (UPPK) से जुड़े पांच उग्रवादियों...

राजपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रंगीन चमचम का 65 किलो स्टॉक जब्त

summer express , राजपुरा (पटियाला)। लक्कड़ मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान से 65 किलो रंगीन चमचम का स्टॉक जब्त किया गया। मिठाई में इस्तेमाल किए गए रंग को लेकर टीम को अनधिकृत या प्रतिबंधित रंग की आशंका...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.