Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रंगीन चमचम का 65 किलो स्टॉक जब्त

summer express , राजपुरा (पटियाला)। लक्कड़ मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान से 65 किलो रंगीन चमचम का स्टॉक जब्त किया गया। मिठाई में इस्तेमाल किए गए रंग को लेकर टीम को अनधिकृत या प्रतिबंधित रंग की आशंका हुई, जिसके बाद एहतियाती कदम उठाते हुए पूरा स्टॉक कब्जे में ले लिया गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गौरव कुमार और तरुण बांसल की टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के तीन नमूने भी लिए। इनमें खोया बर्फी, चमचम और रसगुल्ले शामिल हैं। सभी नमूनों को गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

विभाग के अनुसार जब्त किए गए 65 किलो चमचम को प्रयोगशाला रिपोर्ट आने तक खाद्य सुरक्षा अधिकारी की सुरक्षित निगरानी में रखा जाएगा। जांच रिपोर्ट में यदि अनधिकृत या प्रतिबंधित रंग अथवा किसी अन्य प्रकार की मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, नियमों और विनियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि फिलहाल विभाग को प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नियमों के विपरीत रंगों के इस्तेमाल को लेकर विभाग गंभीर है।

उन्होंने खाद्य कारोबारियों से अपील की कि वे निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध करवाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, UPPK के पांच उग्रवादी गिरफ्तार

summer express , इंफाल। मणिपुर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इंफाल घाटी के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (UPPK) से जुड़े पांच उग्रवादियों...

राजपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, रंगीन चमचम का 65 किलो स्टॉक जब्त

summer express , राजपुरा (पटियाला)। लक्कड़ मंडी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान से 65 किलो रंगीन चमचम का स्टॉक जब्त किया गया। मिठाई में इस्तेमाल किए गए रंग को लेकर टीम को अनधिकृत या प्रतिबंधित रंग की आशंका...

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में...

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग दंपती की मौत

summer express ,फतेहगढ़ साहिब। गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे बुजुर्ग दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सरहिंद-मोरिंडा रोड पर गांव आलमपुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-41बी निवासी धर्मवीर सिंह (70) और उनकी पत्नी शशि बाला (69) के रूप में हुई है।...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। बजघेड़ा एग्जिट के पास सुबह करीब 4:30 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि चालक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.