Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना में बस-ट्रक की भीषण टक्कर: छह लोगों की मौत ,12 यात्री घायल

summer express ,तेलंगाना। सूर्यपेट जिले में बुधवार तड़के हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्गापुरम स्टेज के पास एक निजी ट्रैवल बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पांच महिलाओं समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 यात्री घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, निजी ट्रैवल बस हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही थी। बस में करीब 42 से 43 यात्री सवार थे। दुर्गापुरम स्टेज के पास बस आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं घायल यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बस से टकराने से पहले कंटेनर ट्रक डिवाइडर से टकराया हो सकता है। हालांकि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्य सचिव को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं। साथ ही मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...

धर्मशाला में AAP के जिला कार्यालय का उद्घाटन, 2027 के चुनाव में सभी 68 सीटों पर उतरेगी पार्टी

ऋतुराज गोविंद झा का दावा- 20 हजार से अधिक लोग जुड़े, अगले महीने कई बड़े नेता थाम सकते हैं AAP का दामन Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को धर्मशाला...

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस-लेफ्ट एकजुट, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली

शिमला में कांग्रेस और CPI(M) नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; चुनावी गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं Summer express/शिमला/ संजू -: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और लेफ्ट एक साथ नजर आ रहे हैं। शिमला में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने CPI(M) नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस...

अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग की कार्रवाई, 59 हजार की 13 प्रकार की दवाइयां जब्त

Summer express, अमृतसर। पंजाब में दवाइयों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रग कंट्रोल विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत विभागीय अधिकारियों ने तरनतारन रोड स्थित गुरु राम दास मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर करीब 59 हजार रुपये मूल्य...

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में शनिवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात बरतते हुए हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में आपातकालीन लैंडिंग कराई। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.