Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम मान की पहली लोक मिलनी, शिअद पर साधा निशाना

बोले: डर और दबदबे से निकलकर विकास के मुद्दों पर आ रही पंजाब की राजनीति
समर न्यूज | अमृतसर
मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांव चविंडा देवी में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माझा क्षेत्र की पहली ‘लोक मिलनी’ की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
मान ने इस दौरान पंजाब सरकार के काम गिनाने के साथ शिरोमणि अकाली दल और उसके नेताओं पर भी निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार के क्षेत्र में कई काम किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने चुनावी वादों के साथ कई अतिरिक्त गारंटियां भी पूरी की हैं। मान ने कहा कि पंजाब की राजनीति अब डर, पर्चों और धनबल से निकलकर विकास के मुद्दों पर केंद्रित हो रही है।
मान ने मजीठा की पुरानी राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले लोगों में डर का माहौल था और राजनीति कुछ परिवारों तक सीमित थी। उन्होंने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे और धार्मिक मामलों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अकाली शासन के दौरान नशे की समस्या से पंजाब के युवाओं और परिवारों को नुकसान हुआ।
दूसरी पार्टियों पर निर्भरता का तंज
मान ने कहा कि जो लोग कभी दूसरों को चुनौती देते थे, आज राजनीतिक समर्थन के लिए दूसरी पार्टियों की ओर देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और बेहतर सड़कों जैसे मुद्दों पर काम चाहते हैं। सरकार जनता के बीच रहकर काम कर रही है और विकास कार्यों को आगे भी तेज किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पहली लोक मिलनी, शिअद पर साधा निशाना

बोले: डर और दबदबे से निकलकर विकास के मुद्दों पर आ रही पंजाब की राजनीतिसमर न्यूज | अमृतसरमजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांव चविंडा देवी में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने माझा क्षेत्र की पहली ‘लोक मिलनी’ की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं।मान ने इस दौरान पंजाब सरकार...

रक्षाबंधन पर खातों में आएगी सम्मान राशि

प्रदेश में अब तक 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण, प्रक्रिया जारीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को सम्मान राशि की किस्त समय से पहले देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को घोषणा की कि मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत तीसरी किस्त 28 अगस्त...

नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, 95 की मौत, 130 भारतीयों समेत 500 लापता

एजेंसी| काठमांडूनेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।नेपाल के आधकारि सूत्रों के अनुसार 95 लोगों के मौत की खबर है। नेपाल...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.