Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी
गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
समर न्यूज

डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह पर काटी जा रही कॉलोनी का निरीक्षण किया।
जेई ने बताया कि यूनिवर्सिटी के पास चल रहे काम को बंद करवा दिया गया है और जल्द ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इन कॉलोनियों को काटने के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई है। मामले में कॉलोनियों की रजिस्ट्रियों के दौरान जमीन की किस्म और सरकारी फीस को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यदि एक एकड़ जमीन को कृषि भूमि दर्शाकर रजिस्ट्री करवाई जाए तो करीब 3.30 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 1.30 लाख रुपये सरकारी फीस बनती है। यानी कुल राशि करीब 4.60 लाख रुपये होती है। वहीं, इसी जमीन को इंडस्ट्रियल जोन के अनुसार दर्ज करने पर 6 प्रतिशत के हिसाब से स्टांप ड्यूटी करीब 14.64 लाख रुपये और सरकारी फीस करीब 5.60 लाख रुपये बनती है। इस तरह कुल राशि करीब 19.75 लाख रुपये तक पहुंचती है। दोनों दरों में करीब 15.15 लाख रुपये का अंतर है। यदि 10 एकड़ जमीन की रजिस्ट्रियों में इंडस्ट्रियल जमीन को कृषि भूमि दर्शाकर कम फीस जमा करवाई गई है तो सरकारी खजाने को करीब 1.51 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि वास्तविक नुकसान जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
आरोप है कि बेहड़ा रोड पर सैकड़ों एकड़ जमीन पर कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। कृषि भूमि को इंडस्ट्रियल प्लॉट बनाकर बेचने और रजिस्ट्रियों में कृषि भूमि दर्ज करवाने के मामलों की निष्पक्ष जांच हो तो बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। तहसीलदार बीर करण सिंह ने बताया कि कॉलोनियों से रजिस्ट्रियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं, गमाडा द्वारा मौके पर काम बंद करवाए जाने के बाद अब देखना होगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.