Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस में सवार करीब 40 महिलाओं के घायल होने की सूचना है, जबकि चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस संख्या एचपी 66-1583 शुक्रवार सुबह करीब 9:12 बजे कुल्लू से ब्यासर के लिए रवाना हुई थी। करीब 11 बजे बस ब्यासर से वापस कुल्लू की ओर लौट रही थी। कुल्लू से लगभग 11 किलोमीटर दूर भेखली मार्ग पर बजउन के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बस के ब्रेक में खराबी आ गई।

बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने की बात भी सामने आई है। 47 सीटों वाली बस में करीब 79 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस को खाई में जाने से रोकने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में चालक प्रवीण कुमार-2 को गंभीर चोटें आई हैं। बस के परिचालक की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह संभाल रहे थे। दुर्घटना में कई महिला यात्रियों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में मदद की और घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।

हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बस के ब्रेक में तकनीकी खराबी कैसे आई, इसकी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...

रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, विद्यार्थियों ने खुद तैयार कीं आकर्षक राखियां

Summer express, संजीव महाजन, नूरपुर। रोज पब्लिक स्कूल, सुल्याली में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों ने कला, लेखन...

हिमाचल में 30 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 अगस्त की शाम से प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो 3 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.