Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां पहुंचे और अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अंकित ने काले रंग का ट्रैक सूट पहन रखा था। वह जिम के पास खड़ी अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच जिम की दिशा से आए चार शूटरों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। दीवार और कार के बीच जगह कम होने के कारण अंकित को बचने का पर्याप्त मौका नहीं मिला। हमलावरों ने करीब 25 सेकंड तक लगातार गोलियां चलाईं और इसके बाद मौके से फरार हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आई सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों के हरियाणा की ओर भागने के संकेत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शामली, गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली और सोनीपत के विभिन्न इलाकों में लगे कैमरों की फुटेज में वारदात के बाद चार संदिग्ध दो मोटरसाइकिलों पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके रूट का पता लगाने में जुटी है।

26 अगस्त को जिम से बाहर निकलते ही अंकित पर हमला किया गया था। फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 20 से अधिक राउंड फायर किए थे। गोलियों की आवाज से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

अंकित के परिजनों ने दावा किया है कि हरियाणा के गोगी गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान अंकित के शरीर से आठ गोलियां निकाली गईं। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शामली के बंतीखेड़ा गांव में किया जाएगा।

अंकित बालियान मूल रूप से शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। कुछ समय पहले तक वह हरियाणा में रह रहे थे, लेकिन पिछले करीब आठ महीने से अपने पैतृक गांव में रहकर जिम जाते थे। परिजनों के मुताबिक वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे और क्षेत्र में उनके पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए गए थे।

परिजनों का कहना है कि अंकित का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। वह शारीरिक शिक्षा में स्नातक थे और सरकारी नौकरी की तैयारी भी कर चुके थे। पूर्व में कबड्डी खिलाड़ी रहे अंकित ने पैरों में परेशानी के बाद खेल छोड़ दिया था और वर्ष 2022 में यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उनके कई हरियाणवी गीत सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुए।

परिवार को आशंका है कि हत्या के पीछे हरियाणा से जुड़ा कोई पुराना विवाद हो सकता है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.