Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतकों की पहचान गांव सिवानका निवासी बिजली कर्मचारी सौरभ और गांव मुड़लाना निवासी किसान जोगिंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जोगिंद्र के खेत की बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था। इस संबंध में उसने बिजली विभाग को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद विभागीय कर्मचारी सौरभ फॉल्ट ठीक करने के लिए खेत में पहुंचा।

जानकारी के अनुसार सौरभ फॉल्ट ठीक करने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने खेत में मौजूद किसान जोगिंद्र से मदद मांगी। दोनों बिजली लाइन को दुरुस्त करने में जुटे थे कि अचानक लाइन में बिजली का प्रवाह शुरू हो गया। सप्लाई आते ही दोनों करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षाबंधन के दिन हुई इस घटना से परिवारों में मातम पसरा है। परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि खेत की बिजली लाइन में फॉल्ट को लेकर विभाग को दो बार शिकायत दी गई थी, इसके बावजूद उचित सावधानी नहीं बरती गई।

परिजनों के मुताबिक गांव में सामान्य तौर पर करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू होती है, लेकिन हादसे वाले दिन सुबह 10 बजे ही अचानक बिजली सप्लाई बहाल हो गई। उनका यह भी आरोप है कि फॉल्ट ठीक करने के दौरान कर्मचारी और किसान के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसा बिजली आपूर्ति किस परिस्थिति में बहाल हुई और सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.