Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को निशाना बनाया जाएगा। पत्र भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित एरिया कमांडर बलबीर सिंह बताया है।

चिट्ठी में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए हाल ही के हर्ष एनकाउंटर मामले का उल्लेख किया गया है। पत्र में इस मामले को लेकर बदला लेने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र सामने आने के बाद विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों और सरकार को इसकी जानकारी दी।

विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल के पुलिस अधीक्षक के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी लिखित शिकायत भेजकर अपनी और परिवार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

यह धमकी ऐसे समय सामने आई है, जब करनाल में हर्ष और बीरबल एनकाउंटर मामले की जांच एसआईटी कर रही है। 5 अगस्त को करनाल में बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके करीब 27 घंटे बाद पश्चिमी यमुना नहर के पास पुलिस और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान हर्ष और बीरबल नाम के दो युवकों की मौत हुई थी। पुलिस ने दोनों को बीरू हत्याकांड का मुख्य शूटर बताया था।

एनकाउंटर के बाद हर्ष के परिजनों और रोड़ समाज की ओर से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए गए थे। परिजनों और समाज के लोगों ने मुठभेड़ को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। कुरुक्षेत्र में हुई महापंचायत के बाद मामले की जांच और संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध भी हुआ था।

लगातार बढ़ते दबाव के बीच राज्य सरकार ने 19 अगस्त को मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच को सौंपने का निर्णय लिया था। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार की अगुवाई में गठित एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच आगे बढ़ाई है।

करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि विधायक की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धमकी भरे पत्र के स्रोत और इसे भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल तथा क्राइम ब्रांच की विशेष टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल विधायक जगमोहन आनंद और बेटे को जान से मारने की धमकी, डाक से भेजा पत्र

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में सत्तारूढ़ दल के विधायक जगमोहन आनंद और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। विधायक के कैंप कार्यालय में डाक के जरिए पहुंची धमकी भरी चिट्ठी में दावा किया गया है कि एक महीने के भीतर विधायक और उनके बेटे को...

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.