Summer express/शिमला, संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी, उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का फोकस तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सुधीर शर्मा के कार्यकाल से जुड़े दस्तावेजों और फैसलों पर था।
जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल की गई, लेकिन अब तक सामने आए रिकॉर्ड में सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर जांच एजेंसी को अपेक्षित आधार नहीं मिला। प्रक्रिया में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े दस्तावेज और तत्कालीन हिमूडा पदाधिकारियों से संबंधित रिकॉर्ड जांच के दायरे में आने की बात कही जा रही है।बताया जा रहा है कि उस समय भाजपा सरकार में शहरी विकास विभाग से जुड़े एक पूर्व मंत्री तथा तत्कालीन हिमूडा वाइस चेयरमैन से संबंधित दस्तावेज भी जांच के दौरान सामने आए हैं। हालांकि, इन दस्तावेजों में क्या तथ्य दर्ज हैं और उनसे किसकी क्या भूमिका बनती है, इसका अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।