Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पलवल में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘पलवल साइक्लोथॉन’ में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलवल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य ‘पलवल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर आयोजित साइक्लोथॉन में हरियाणा के खेल राज्यमंत्री एवं पलवल विधायक गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह करीब 7 बजे हुड्डा सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर से साइक्लोथॉन को रवाना किया गया। प्रतिभागी शहर के निर्धारित मार्ग से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।इस दौरान खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित यह साइक्लोथॉन लोगों को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का बेहतर माध्यम है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण में भी इसकी अहम भूमिका है।उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने और नियमित व्यायाम के जरिए खुद को फिट रखने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पलवल में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘पलवल साइक्लोथॉन’ में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलवल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य ‘पलवल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली...

हर्ष एनकाउंटर मामले पर रोड समाज का अल्टीमेटम, 1 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित रोड धर्मशाला में रोड समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और मामले को लेकर आगामी आंदोलन...

आयुष्मान योजना पर हरियाणा में संकट! 1200 करोड़ के भुगतान को लेकर अस्पतालों का अल्टीमेटम

Summer express/यमुनानगर,परवेज खान -:हरियाणा में गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना पर अब बड़ा संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा ने सरकार पर अस्पतालों के करोड़ों रुपये का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। आईएमए के मुताबिक प्रदेश में आयुष्मान योजना से जुड़े करीब 480...

देहरा को 46 करोड़ की ओजोन जल परियोजना की सौगात, बड्डल थोर में खुलेगा पशु चिकित्सालय

Summer express/ कांगड़ा,धर्मशाला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के बड्डल थोर में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल उपचार परियोजना स्थापित की जाएगी। इस परियोजना पर करीब 46...

कैंसर मरीजों की मदद को ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने बढ़ाया हाथ, 1.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Summer express/शिमला,संजू-: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ संस्था लगातार राहत और सहयोग का माध्यम बन रही है। संस्था ने कैंसर से पीड़ित दो मरीजों के उपचार के लिए कुल 1 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.