Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा,जयदेव अध्यक्ष और रानी देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित जयदेव ने त्रिलोकचंद को 10-7 के अंतर से हराकर जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर रानी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 11:30 बजे चुनाव शुरू हुआ और पंचायत समिति के सभी 17 सदस्य मतदान के दौरान मौजूद रहे। अध्यक्ष पद के लिए जयदेव और त्रिलोकचंद ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान के बाद जयदेव को 10 और त्रिलोकचंद को 7 मत प्राप्त हुए। इस तरह जयदेव को विजयी घोषित किया गया।

वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए केवल रानी देवी का नामांकन सामने आया। किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा भी मौजूद रहे।नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयदेव ने जीत के लिए पंचायत समिति के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और पंचायत समिति के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेंगे।उपाध्यक्ष रानी देवी ने विधायक आशीष शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी और विश्वास दिया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी।विधायक आशीष शर्मा ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला होने के बावजूद भाजपा का मजबूत गढ़ है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.