Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बुढ़ापा पेंशन कटौती के विरोध में जिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, आईना लेकर सरकार पर साधा निशाना

Summer express , सोनीपत। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने और सत्यापन के नाम पर उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए हाथ में आईना लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम सोनीपत को ज्ञापन सौंपा गया।

संजय बड़वासनिया ने आरोप लगाया कि पेंशन से जुड़ी खामियों को दूर कराने के लिए बुजुर्गों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आय और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के नाम पर बुजुर्गों के साथ-साथ दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन भी बंद या काटी जा रही है। इससे जरूरतमंद लाभार्थियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार के लिए पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन जरूरी है तो बुजुर्गों को कार्यालय बुलाने के बजाय संबंधित अधिकारियों को उनके घर जाकर सत्यापन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक उम्र में बुजुर्गों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों तक पहुंचना मुश्किल होता है।

आयु प्रमाणपत्र के लिए भी कार्यालयों के चक्कर लगाने पर सवाल उठाते हुए बड़वासनिया ने कहा कि आधार कार्ड और अन्य वैध पहचान दस्तावेजों के आधार पर लाभार्थियों का सत्यापन किया जा सकता है। उन्होंने सरकार से पेंशन काटे जाने के मामलों की समीक्षा करने और पात्र बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवाओं की पेंशन बहाल करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान निगम पार्षद राजेश मलिक, सिल्क राम, प्रदीप, संदीप, कुलदीप, राजवीर, सुमित्रा, ब्रह्मवती, ब्रह्मदेवी, प्रमिला और कविता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने पेंशन व्यवस्था को सरल बनाने और पात्र लाभार्थियों को बिना परेशानी समय पर पेंशन उपलब्ध कराने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट के दिन बिजली निगम के SE गीतू राम की संदिग्ध मौत, बेटियों ने उठाए सवाल

Summer express ,करनाल। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (SE) गीतू राम की रिटायरमेंट के दिन ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उनका शव सोमवार सुबह करनाल के सेक्टर-9 स्थित आवास से निकलने के कुछ समय बाद डीएवी स्कूल के पास खड़ी कार में...

बुढ़ापा पेंशन कटौती के विरोध में जिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, आईना लेकर सरकार पर साधा निशाना

Summer express , सोनीपत। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने और सत्यापन के नाम पर उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए हाथ में आईना लेकर विरोध...

मणिमहेश यात्रा को लेकर HRTC अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ाई परिवहन व्यवस्था

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम यानी HRTC ने कमर कस ली है। 25 अगस्त से शुरू हुई यात्रा को देखते हुए निगम ने भरमौर तक आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने की तैयारी की है।...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -: कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा...

मणिपुर के कांगपोकपी में फिर हिंसा: गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत ,एक घायल

Summer express, इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार सुबह एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। टी वाइचोंग उपमंडल के एन तेइखांग गांव में संदिग्ध उग्रवादियों ने हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.