Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

श्री राम । पंचकूला
समर न्यूज
सरकार की ओर से निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को कालका उपमंडल कार्यालय में बिजली कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन किया। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जुटे कर्मचारियों ने सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम ने गुरुग्राम और नूंह राजस्व जिलों में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस लेने के लिए हरियाणा बिजली नियामक आयोग में याचिका दायर की है। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली वितरण व्यवस्था में निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस दिए जाने से सार्वजनिक क्षेत्र और कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे।

कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
कर्मचारियों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी प्रदर्शित की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली वितरण जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका आरोप है कि समानांतर बिजली वितरण व्यवस्था लागू होने से सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका और कर्मचारियों के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

प्रक्रिया रोकने की मांग
कर्मचारियों ने सरकार से निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान नसीम खान, सचिव अखिल सिंगला, खजांची राजिंदर एएफएम, उपप्रधान रविंद्र रोहिला, संगठनकर्ता केवल शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान होशियार सिंह, प्रधान रविंद्र कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी अनिल, गुरमीत सिंह जेई, ममता भगत, विशाल सूरी, मूल चंद, नितेश, शिव कुमार, देवेंद्र तिवारी और संजय सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी ने दर्ज की बड़ी जीत, अंकित बिधान बने अध्यक्ष

शगुन कश्यप । सारांश मेहरासमर न्यूज । चंडीगढ़पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इस चुनाव में छात्र संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया ने एबीवीपी को समर्थन दिया था। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले छात्र राजनीति...

मोहाली में अस्पतालों व संस्थानों के बाहर अवैध पार्किंग बनी रोजमर्रा की परेशानी

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंहमोहाली | समर न्यूजमोहाली में बड़े अस्पतालों, सरकारी संस्थानों और कॉरपोरेट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे हो रही पार्किंग लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों द्वारा नियमों की अनदेखी कर गाड़ियां खड़ी करने से रोजाना जाम की स्थिति पैदा हो...

प्यार और पसंद की शादी की कीमत जान देकर क्यों? पंजाब में ‘ऑनर किलिंग’ पर फिर सवाल

तरनतारन में 22 वर्षीय युवक की हत्या ने फिर बढ़ाई चिंताजुलाई में फरीदकोट में युवती की हत्या का मामला, 2025 में अमृतसर में बेटी और उसके प्रेमी की हत्या से भी दहला था राज्यसमर न्यूज | तरनतारन पंजाब में पसंद की शादी और पारिवारिक असहमति से जुड़े खूनी विवादों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा...

पंजाब में बदल रही जनसांख्यिकी, घट रही सिख आबादी की हिस्सेदारी

कम प्रजनन दर और विदेश पलायन आबादी में कमी के प्रमुख कारणसमर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब की जनसांख्यिकी में पिछले तीन दशकों के दौरान महत्वपूर्ण बदलाव आया है। आधिकारिक जनगणना के आंकड़ों के अनुसार राज्य की कुल आबादी में सिख समुदाय की हिस्सेदारी लगातार घटी है। 1991 में सिख आबादी राज्य की कुल आबादी का...

नहरों तक पानी पहुंचने से पंजाब में भूजल संकट पर कुछ राहत, खतरा अब भी गंभीर

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के भूजल संकट के बीच नई आकलन रिपोर्ट कुछ राहत के संकेत दे रही है। राज्य में भूजल के अत्यधिक दोहन वाले ब्लॉकों की संख्या दो साल में 115 से घटकर 110 रह गई है। 153 आकलन इकाइयों में अब 110 ब्लॉक अतिदोहित, छह गंभीर, 17 अर्ध-गंभीर और 20 सुरक्षित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.