Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिमी यमुना नहर में 20 मिनट के अंतराल में मिले दो शव, राखियों ने बढ़ाई चिंता

Summer express ,करनाल। इंद्री क्षेत्र से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर में बुधवार को महज 20 मिनट के अंतराल में दो पुरुषों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक के बाद एक शव मिलने की सूचना से नहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला।

गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को फोन के माध्यम से नहर में एक व्यक्ति का शव बहने की जानकारी मिली थी। टीम तुरंत इंद्री पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से बैंक से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए। इनके आधार पर उसकी पहचान यमुनानगर निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार बैंक कर्मचारी थे।

पहले शव को बाहर निकालने के बाद गोताखोर टीम अपने उपकरण समेट रही थी। इसी दौरान करीब 20 मिनट बाद नहर में एक और शव दिखाई देने की सूचना मिली। टीम ने तत्काल दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और इंद्री के पास से दूसरे व्यक्ति का शव भी बाहर निकाल लिया।

दूसरे मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। उसने बादामी रंग का कुर्ता पहना हुआ था। कपड़ों और शरीर की तलाशी लेने के बावजूद ऐसा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस अब उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

दोनों शवों की कलाइयों पर कई राखियां बंधी होने की बात सामने आई है। रक्षाबंधन के कुछ समय बाद नहर से इस तरह शव मिलने और दोनों की कलाइयों पर राखियां बंधी होने से घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन परिस्थितियों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

सूचना मिलते ही इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर करनाल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस दूसरे मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क करने के साथ लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों व्यक्ति नहर तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.