Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अस्पताल से पुलिस गारद को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार, तलाश जारी

Summer express ,कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन चोरी के मामले में बंदी सतिंदर सुबह करीब छह बजे पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया। गांव मडोखरा निवासी सतिंदर के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस के अनुसार सतिंदर को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल में रहने के दौरान उसने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी निगरानी के लिए पुलिस गारद तैनात की गई थी।

सुबह करीब छह बजे सतिंदर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से बाहर निकल गया। उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंदी अस्पताल से किस तरह फरार होने में सफल रहा। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका और सुरक्षा में हुई संभावित चूक की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार बंदी की तलाश में जुटी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अस्पताल से पुलिस गारद को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार, तलाश जारी

Summer express ,कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन चोरी के मामले में बंदी सतिंदर सुबह करीब छह बजे पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया। गांव मडोखरा निवासी सतिंदर के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस...

मोदी के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को हर बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री, सांसद-विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी जिलों में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित परियोजनाओं तथा प्रमुख विकास परियोजनाओं को...

पानीपत और पलवल की एसपी दो दिन में फिर बदलीं, नरेंद्र बिजारणिया को भी नई जिम्मेदारी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ | हरियाणा में तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार को देर रात जारी आदेशों में पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेधा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी।इसी तरह पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब...

पंचकूला-शिमला हाईवे पर हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत

Summer express, मोनिका रावत पंचकूला। शिमला-पंचकूला हाईवे पर सड़क हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा शुक्रवार देर रात चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हुआ है। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-28 निवासी आशीष (20) और सेक्टर-45 निवासी प्रदीप (22) के तौर पर...

करनाल के नए एसपी कर्ण गोयल ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे पर सख्ती

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। जिले में पुलिस प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने करनाल पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिले के डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.