Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिखी इंसानियत, 15 हजार रुपये वाला बैग श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक श्रद्धालु महिला का पैसों से भरा बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया।बैग में बच्चों की फीस के लिए रखे 15 हजार रुपये सहित अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और सुरक्षा कर्मियों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार होशियारपुर, पंजाब निवासी गुरजीत कौर मां चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंची थीं। दर्शन करने के बाद वह कुछ समय मंदिर परिसर में बैठीं। इसके बाद घर लौटते समय उनका बैग मंदिर परिसर में ही छूट गया। कुछ दूर जाने के बाद जब उन्हें बैग याद आया तो वह तुरंत वापस मंदिर पहुंचीं, लेकिन काफी तलाश के बावजूद बैग नहीं मिला।

बैग में 15 हजार रुपये रखे होने के कारण महिला काफी परेशान हो गईं। यह राशि उनके बच्चों की फीस के लिए थी।इसी बीच मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड इंचार्ज सरदार पूर्ण सिंह और हवलदार गुलाब सिंह चौहान को एक लावारिस बैग मिला।दोनों ने बैग को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उसके वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कर दी।सुरक्षा कर्मियों ने मंदिर परिसर में बैग मिलने की अनाउंसमेंट भी करवाई, ताकि बैग के मालिक तक जल्द पहुंचा जा सके। इसी दौरान बैग तलाशते हुए गुरजीत कौर मंदिर के कंट्रोल रूम पहुंचीं।उन्होंने बैग में रखे सामान और अन्य पहचान संबंधी जानकारी बताई। पहचान की पुष्टि होने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने बैग उन्हें सुरक्षित लौटा दिया।बैग वापस मिलने पर गुरजीत कौर ने होमगार्ड जवानों पूर्ण सिंह और गुलाब सिंह चौहान सहित मंदिर प्रशासन का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और तत्परता के कारण बच्चों की फीस के लिए रखी रकम उन्हें वापस मिल सकी।सुरक्षा कर्मियों की इस पहल की मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी सराहना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिखी इंसानियत, 15 हजार रुपये वाला बैग श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक श्रद्धालु महिला का पैसों से भरा बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया।बैग में बच्चों की फीस के लिए रखे 15 हजार रुपये सहित अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग वापस मिलने पर महिला ने राहत...
Summer Express - IGMC में 44 वर्षीय महिला की 90% पेट की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सफल

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

हिमाचल के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रेडिएशन थेरेपी की पढ़ाई, 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में...

महाआरती से 16 सितंबर को शुरू होगा डल झील मेला, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन डल झील मेले का शुभारंभ इस वर्ष 16 सितंबर को भव्य महाआरती के साथ किया जाएगा।मेले को सफल, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह...

मंडी में राहगीरों के लिए मुसीबत बने टूटे फुटपाथ जाल, हादसों के बावजूद निगम की मरम्मत शुरू नहीं

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: शहर के फुटपाथ इन दिनों राहगीरों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। मंडी नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों और मुख्य बाजार में फुटपाथ पर लगाए गए लोहे के जाल लंबे समय से टूटे पड़े हैं। कहीं जाल उखड़ चुके हैं तो कहीं इनके...

पलवल में कबड्डी प्रतियोगिता, उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Summer express , पलवल | गांव धतीर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को फिटनेस और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.