Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

summer express ,चंडीगढ़। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब 9:30 बजे आयोजित किया गया।

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार ने पहले ही आपत्ति जताई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई थी। बैठक में जस्टिस मिश्रा को हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया।

कैबिनेट ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि पंजाब सरकार की सहमति मिलने तक नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ न दिलाई जाए। प्रस्ताव में संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करने और मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के मामले में राज्य सरकार की राय को उचित महत्व देने की मांग की गई थी।

हालांकि, पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा बने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश

summer express ,चंडीगढ़। जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री...

BRICS समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल रहेंगे बंद

summer express , नई दिल्ली। राजधानी में 12 और 13 सितंबर को प्रस्तावित BRICS समिट के मद्देनजर 11 सितंबर को दिल्ली के सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से 5 सितंबर को जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, यह अवकाश निदेशालय के अधीन आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों...

नीट में सफलता हासिल कर अनन्या ने बढ़ाया गंगथ का मान, अब बनेगी डॉक्टर

बचपन में देखा डॉक्टर बनने का सपना, कड़ी मेहनत से अनन्या ने किया साकार Summer express/नूरपुर, संजीव -: बचपन में डॉक्टर बनने का सपना संजोने वाली गंगथ की अनन्या ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़संकल्प और निरंतर प्रयासों से इसे साकार कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर अनन्या ने...

चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को छुरी से गोदा, अस्पताल में मौत

summer express, अंबाला। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरु नानक नगर में शाम घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चरित्र पर शक को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 32 वर्षीय पत्नी पर छुरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान हिना के रूप में...

हिसार में किसानों ने MSP और कर्जमाफी समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

summer express, हिसार। राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान और मजदूर मान पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों-मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की गई। मोर्चा प्रतिनिधियों ने हिसार सांसद जयप्रकाश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.