Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मानसून कमजोर, अगले तीन दिनों तक सीमित बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश या किसी गंभीर मौसम संबंधी स्थिति को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि 7 और 8 सितंबर को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन वर्षा का दायरा सीमित रहने की संभावना है। 9 सितंबर के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं तरनतारन, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और मानसा में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके विपरीत फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा और बरनाला में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने के आसार हैं।

8 सितंबर को भी बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में छिटपुट वर्षा के आसार हैं। मालवा और पश्चिमी पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मोगा, बरनाला, संगरूर और मानसा में बारिश की संभावना काफी कम रहेगी।

9 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ या शुष्क रहने का अनुमान है। 10 सितंबर को भी केवल पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में बारिश के आसार कम हैं।

इस बीच रविवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी दर्ज की गई, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बठिंडा और भाखड़ा बांध क्षेत्र में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 35.4, पटियाला में 34.3, लुधियाना में 33.5, पठानकोट में 32.2 और अमृतसर में 31 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वर्षा के आंकड़ों के अनुसार केवीके पठानकोट में सबसे अधिक 7.5 मिलीमीटर बारिश हुई। भाखड़ा बांध क्षेत्र में 4.5 मिलीमीटर, जबकि पठानकोट और होशियारपुर के सालेरन क्षेत्र में तीन-तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बठिंडा में एक मिलीमीटर तथा फिरोजपुर और लुधियाना में 0.5-0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से संकेत मिल रहे हैं कि पंजाब में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.