Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में लॉर्ड रामा अस्पताल का बढ़ा चिकित्सा विस्तार, यूरोलॉजी समेत विशेषज्ञ सेवाएं शुरू

summer express ,  बलिंदर कुमार, कैथल। शहर के लॉर्ड रामा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल ने चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो नए डॉक्टरों को अपनी टीम में शामिल किया है। अस्पताल के एमडी सतेंद्र गर्ग ने बताया कि नई विशेषज्ञ सेवाओं के शुरू होने से कैथल और आसपास के क्षेत्र के मरीजों को एक ही छत के नीचे अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

सतेंद्र गर्ग ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से अस्पताल की ओर से मरीजों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में ऑर्थो सर्जन, जनरल सर्जन, जनरल फिजिशियन, आईसीयू और एनेस्थीसिया सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं। अब यूरोलॉजी विभाग भी शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि यूरोलॉजी विभाग शुरू होने से गुर्दे और मूत्र संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। पथरी, पेशाब से जुड़ी समस्याओं और यूरोलॉजी से संबंधित अन्य बीमारियों के मरीज अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही मेडिकोलॉजी विभाग की सेवाएं भी शुरू की गई हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पात्र मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध कई उपचार और चिकित्सा सेवाओं का लाभ आयुष्मान योजना के तहत भी मिल रहा है। अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाना है।

सतेंद्र गर्ग ने बताया कि कैथल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने में लॉर्ड रामा सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अस्पताल में ज्वाइंट रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में भी आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके अनुसार, अस्पताल में अब तक करीब 5,000 रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट किए जा चुके हैं। इसके अलावा यूनिकॉन्डाइलर रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक तकनीक भी उपलब्ध कराई गई है।

एमडी सतेंद्र गर्ग ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि मरीजों को आधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का एक साथ लाभ देना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अस्पताल में नई चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं का विस्तार जारी रहेगा, ताकि कैथल और आसपास के लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, संजय रत्न ने जारी किए नोटिस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। समिति के सभापति एवं विधायक संजय रत्न ने बैठक से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी कर शिमला में जवाब तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां,गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

ऊना के रामपुर गांव के युवक ने पहली बार की कठिन धार्मिक यात्रा, परिवार और दोस्तों ने बढ़ाया हौसला Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां...

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.