Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना पुलिस की प्राथमिकता है।

आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने अब तक 83 मामले दर्ज कर 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 26 गन, 32 पिस्टल, दो रिवॉल्वर, चार चाकू, तीन तलवार, सात मैगजीन, 124 जिंदा कारतूस और आठ खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि अवैध हथियार अपराधियों के लिए वारदात को अंजाम देने का बड़ा माध्यम हैं। जिले में इनके रखने, खरीदने, बेचने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नशा तस्करी के मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 161 मामले दर्ज किए और 314 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें नौ मामले कमर्शियल मात्रा से संबंधित हैं। आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 900 ग्राम अफीम, 664 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 56 किलो गांजा, 5 किलो 700 ग्राम सुल्फा, 2,552 नशीली गोलियां और 480 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

इसी तरह आबकारी अधिनियम के तहत 141 मामले दर्ज कर 154 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जुआ अधिनियम के तहत 14 मामले दर्ज हुए, जिनमें 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से 8 लाख 22 हजार 665 रुपये की जुआ राशि भी बरामद की।

एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल मुकदमे दर्ज करना नहीं, बल्कि अपराध की जड़ तक पहुंचकर आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अवैध हथियार, नशा, अवैध शराब और जुआ-सट्टा समाज में अपराध को बढ़ावा देते हैं। इनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.