Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

18 वर्षीय युवती की मौत पर नया मोड़, हत्या की सूचना के बाद कब्र से निकाला शव

summer express, हिसार। हांसी के नारनौंद क्षेत्र के गुराना गांव में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफनाए गए शव को पुलिस ने अगले दिन कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक की ओर से युवती की हत्या कर शव दफनाने की सूचना दिए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गुराना निवासी प्रियंका करीब एक सप्ताह पहले बिना बताए घर से चली गई थी। तीन दिन बाद वह वापस घर लौटी। परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।  दोपहर करीब दो बजे वह घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने शव को दफना दिया।

शव दफनाए जाने के बाद खुद को दीपक बताने वाले एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। उसने आरोप लगाया कि युवती की हत्या करने के बाद शव को दफनाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और शव को कब्र से निकालने की कार्रवाई की।

खेड़ी चौपटा चौकी पुलिस गांव पहुंची और नायब तहसीलदार खुर्शीद अहमद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। सोमवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, चिकित्सकों और एफएसएल टीम की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। चौकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

18 वर्षीय युवती की मौत पर नया मोड़, हत्या की सूचना के बाद कब्र से निकाला शव

summer express, हिसार। हांसी के नारनौंद क्षेत्र के गुराना गांव में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद दफनाए गए शव को पुलिस ने अगले दिन कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कंट्रोल रूम में एक युवक की ओर से युवती की हत्या कर शव दफनाने की सूचना...

करनाल में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, किसानों से लेकर चुनावी वादों पर सरकार को घेरा

summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। निसिंग में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर किसानों, महंगाई और चुनावी वादों को लेकर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को उन्होंने कांग्रेस के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद, किसानों को...

मैक्लोडगंज पहुंचीं अभिनेत्री नीना गुप्ता, दलाई लामा से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात के लिए देश-विदेश से लोगों के मैक्लोडगंज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता नीना गुप्ता भी धर्मशाला के मैक्लोडगंज पहुंचीं। यहां उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।मुलाकात के...

22 राज्यों में बारिश का अलर्ट :गुजरात में रेड अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में आंधी के आसार

summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर भारत के साथ पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 सितंबर को 22 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।...

अमृतसर में जनरेटर की जहरीली गैस से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, चार गंभीर

summer express, अमृतसर। शहर के महा सिंह गेट इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एक बंद कमरे में जनरेटर चलने से निकली जहरीली गैस के कारण पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हादसे में 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.