Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा में चलेगा सेवा संकल्प अभियान, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ेगा

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को कैथल के कपिल कमल कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाएंगे।

कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा भाजपा की ओर से प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिलों, मंडलों और बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के पर्व के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए।

प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने हरियाणा सरकार की ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में योजना का लाभ एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को मिल रहा था। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके तहत 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को भी लाडो लक्ष्मी योजना से जोड़ने के लिए ऐप की शुरुआत की जाएगी। पात्र परिवार ऐप के माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर है तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने और अधिक से अधिक लोगों को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएनएच से गायनी सेवाएं हटाने के विरोध में सचिवालय कूच, पुलिस से हुई झड़प

Summer express/शिमला,संजू-:कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) से गायनी ओपीडी और वार्ड को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में शिफ्ट करने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की अगुवाई में टोलैंड से सचिवालय तक निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में महिलाओं...

डाडा सीबा में 1500 रुपये के मुद्दे पर सियासी घमासान, भाजपा के प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने लहराए काले झंडे

Summer express/कांगड़ा/गुलशन धनोहा-:जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडा सीबा में महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सुक्खू सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आमना-सामना हो गया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही।भाजपा...

जमीन विवाद में पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, आरोपी फरार

summer express, सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।...

आदमपुर में युवक की हत्या: 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

summer express,आदमपुर। हिसार के आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में युवक रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव के ही जयराम और अक्षय जाजूदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ...

नाबालिग साली से दुष्कर्म का आरोप, पांच माह की गर्भवती हुई, जीजा गिरफ्तार

summer express,सिरसा। डबवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके जीजा द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 23 वर्षीय युवक ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग साली को धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके चलते नाबालिग करीब पांच माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.