summer express, मानसा। जिले के बरेटा कस्बे में हुए स्कूल वैन हादसे में घायल चालक बाबी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे भी घायल हुए थे। बाबी सिंह को गंभीर हालत में बठिंडा स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, हादसा बरेटा के पास गांव दियालपुरा में सुबह करीब आठ बजे हुआ था। एक निजी स्कूल की वैन बच्चों को लेकर बुढलाडा की तरफ से बरेटा मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रही पीआरटीसी बस से वैन की टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। इनमें कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जबकि करीब छह बच्चों की हालत गंभीर बताई गई थी। वैन चालक बाबी सिंह भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था।
पीआरटीसी बस चालक बलविंदर सिंह के अनुसार, बस के आगे एक मोटरसाइकिल सवार चल रहा था, जो मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। मोटरसाइकिल सवार से टक्कर से बचने के लिए उसने अचानक बस में ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल वैन अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों और वैन चालक को उपचार के लिए बरेटा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए बाबी सिंह को बाद में