Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट के पार, सरकारी थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद होने से बढ़ी परेशानी

summer express, लुधियाना । पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बीच सप्लाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट से अधिक बनी हुई है। वहीं सरकारी थर्मल प्लांटों के कई यूनिट बंद होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई इलाकों में लोगों को अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक असर रोपड़ स्थित सरकारी थर्मल प्लांट के उत्पादन पर पड़ा है। मंगलवार दोपहर बाद इसके दो यूनिट बंद थे। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक और यूनिट बंद हो गया। प्लांट में कुल चार यूनिट हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता करीब 840 मेगावाट है। फिलहाल चालू यूनिट भी पूरी क्षमता से बिजली का उत्पादन नहीं कर रहे और करीब 200 मेगावाट उत्पादन होने की जानकारी है।

प्राइवेट थर्मल प्लांटों से फिलहाल बिजली आपूर्ति को कुछ राहत मिल रही है। तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की कुल क्षमता करीब 1,980 मेगावाट है और यहां करीब 1,700 मेगावाट बिजली का उत्पादन बताया जा रहा है। राजपुरा थर्मल प्लांट की क्षमता 1,400 मेगावाट है, जहां दोनों यूनिटों से करीब 1,300 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है।

सरकारी लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट के चारों यूनिट फिलहाल चालू हैं। इसकी कुल क्षमता 920 मेगावाट है और करीब 805 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। वहीं गोइंदवाल थर्मल प्लांट की क्षमता 520 मेगावाट है और इसके एक यूनिट से करीब 430 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है।

बढ़ती मांग को पूरा करने में हाइड्रो और सोलर परियोजनाओं की भी भूमिका है। राज्य के छोटे-बड़े हाइड्रो प्रोजेक्टों से रात के समय करीब 830 मेगावाट और दिन में करीब 500 मेगावाट बिजली मिल रही है। सोलर परियोजनाओं से दिन में करीब 450 मेगावाट उत्पादन होता है, जबकि रात में सौर ऊर्जा उपलब्ध नहीं होती। इस वजह से रात के समय बिजली की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर बढ़ जाता है।

बिजली की मांग और उत्पादन में अंतर को पूरा करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) केंद्रीय पूल से बिजली खरीद रहा है। मौजूदा स्थिति में केंद्रीय पूल से करीब 11,700 मेगावाट तक बिजली ली जा रही है। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में बिजली कट की स्थिति बनी हुई है।

इस बीच लुधियाना के चौड़ा बाजार स्थित हजूरी रोड पर मंगलवार देर रात बिजली की तारों में तेज स्पार्किंग हुई। इसके बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और बुधवार सुबह तक कई दुकानों व घरों में बिजली नहीं पहुंची। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार बाजार में बिजली की तारों का जाल है और हवा या बारिश के दौरान अक्सर स्पार्किंग की समस्या सामने आती है। उनका दावा है कि कई बार शिकायत के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ।

दुकानदारों ने बताया कि हजूरी रोड पर कपड़ों की बड़ी मार्केट है और तारों में बार-बार होने वाली स्पार्किंग से आग लगने का खतरा बना रहता है। वहीं बिजली कट और सप्लाई व्यवस्था को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से बिजली कटों और सप्लाई व्यवस्था के मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...

वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर साल 37 करोड़ कमाएगी सरकार, सीएम सुक्खू का दावा

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन के बीच शिमला में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका… पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।...

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.