Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ केक काटा और उनका आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेवा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमीरपुर में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था और डिजिटल भुगतान व्यवस्था में हुए बदलाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूपीआई और भीम ऐप के माध्यम से डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिला है और भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वहीं, यूपीआई पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से की जा रही बयानबाजी पर अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अच्छे कार्यों की भी आलोचना करती रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूपीआई के जरिए आम लोगों को तेज और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान की सुविधा मिली है।उन्होंने दावा किया कि प्रस्तावित टैक्स का सीधा बोझ आम जनता पर नहीं पड़ेगा और इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपीआई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बजाय इसके माध्यम से देश में बढ़े डिजिटल लेनदेन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग अनुराग ठाकुर ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, UPI टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमीरपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान...

फरीदाबाद में 15 करोड़ की कोकीन बरामद, तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये कीमत की कोकीन के साथ तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नाइजीरिया और कैमरून के रहने वाले हैं। आरोपियों को दिल्ली बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल...

रेवाड़ी में गोवंश तस्करी का प्रयास नाकाम: तीन गोवंश मुक्त, तस्करों ने की फायरिंग

summer express, रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर  रात गोवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस और गोरक्षक दल की टीम ने पीछा कर तीन गोवंशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि तस्करों की गाड़ी को रोकने के लिए रास्ते में कांटे डाले गए थे, जिससे वाहन के टायर...

रोहतक में नहर में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, दोस्तों संग गया था नहाने

summer express ,रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर के पास काहनौर हेड पर नहर में डूबे करीब 23 वर्षीय युवक का शव अगले दिन बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बहुअकबरपुर निवासी राकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

नूंह में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े :17 घायल, गोली चलने की भी चर्चा

summer express ,नूंह। फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के करीब 17 लोग घायल हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.